दल्ली राजहरागुरुवार 19 फरवरी 2026भोजराम साहू 9893 765541ग्रामीण अंचल में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन एवं सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग (सी.एस.आर.) के सौजन्य तथा लौह अयस्क समूह राजहरा अंतर्गत कलवर खदान के सहयोग से ग्राम पंचायत झिटकाटोला के खेल मैदान में संकुल स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, ऊँची कूद, लंबी कूद, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ एवं रिले रेस जैसे विविध खेलों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को सी.एस.आर., भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। खेल मैदान में बच्चों का जोश, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना देखने योग्य रही। इसी अवसर पर ग्राम कलवर में रात्रिकालीन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेम सरोवर, ग्राम बादल, नरहरपुर, जिला कांकेर द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। गीत, संगीत, नृत्य एवं प्रहसन की मनोहारी प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को देर रात तक मंत्रमुग्ध रखा।यह संपूर्ण आयोजन लौह अयस्क समूह राजहरा के मुख्य महाप्रबंधक आर. बी. गहरवार के मार्गदर्शन एवं कलवर खदान के महाप्रबंधक अरुण कुमार के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलवर खदान के खान प्रबंधक प्रवीण कुमार राय एवं विशेष अतिथि के रूप में महामाया खदान के वरिष्ठ सुशील कुमार, अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी घनश्याम पारकर, माइनिंग फोरमेन टी अमित कुमार तथा झिटकाटोला पंचायत के सरपंच पति धनसिंह ध्रुव उपस्थित रहे।अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार राय ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं, जबकि सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं और लोककला को जीवंत बनाए रखने का प्रेरक साधन हैं। सरपंच पति 11¹77 यूए धनसिंह ध्रुव ने बी.एस.पी. प्रबंधन के इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को नई दिशा और मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे। ग्राम के गायता प्राण सिंह, कलवर समिति के अध्यक्ष उत्तम सलाम , उपाध्यक्ष तोता, सचिव श्रवण सलाम ,आनंद राम जैन, सुदू राम, हरी मोहन टेकाम, रुपेश उसेंडी, अजीत, शिवचरण, लक्ष्मण सहित कलवर समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं ग्रामवासियों के सक्रिय सहयोग से आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा। Spread the lovePost navigation“क्या बहुमत केवल शराब दुकान खोलने और छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने के लिए मिला है..?” :—-छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा मालीघोरी से धान से भरी ट्रक चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..!