दल्लीराजहरा।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री नवीन मार्कण्डेय जी निर्देशानुसार पर व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला बालोद की जिलाध्यक्ष डिशोक जांगड़े जी के आह्वान पर आज दल्लीराजहरा मंडल भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष श्री चन्द्रकान्त चोपड़े (बंटी) जी के नेतृत्व मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व सादगी का प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का का जन्म उत्सव हर्ष उल्लास से मनाया गया सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यर्पण व पूजा अर्चना किया गया इसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुरेश जायसवाल जी ने अपने वक्तव्य में कहा की हमे इनके बताए रास्ते में चलकर ही हम अपना जीवन सफल बना सकते है। इसके बाद अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष चंद्रकांत चोपड़े ने कहा की जय जवान जय किसान का नारा देने वाले श्री लाल बहादुर शास्त्री सादगी के प्रतीक थे व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो को अपनाकर ही हम आगे बढ़ सकते है जिला मंत्री राकेश कोसरे ने कहा कि 02 अक्टूबर को भारत देश में ऐसे महान विभूतियों का जन्म हुआ था जो हमारे देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में अग्रणी थे।जिसके आहवान पर पूरा देश अपना सब कुछ न्यौछावर करने के लिए तत्पर हो जाते थे।इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य सागर गनिर, प्रदीप कामड़ी अनिल जामूर्य,शेखर करायत मोहम्मद इमरान आदि उपस्थित थे।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!