दल्ली राजहरा बुधवार 29 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

(पुलिस अधीक्षक किरण गंगा राम चौहान )

बालोद जिले में नए पुलिस अधीक्षक किरण गंगा राम चौहान के पदभार ग्रहण करते ही जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पदभार संभालते ही एसपी महोदय के निर्देश पर जिले भर में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत दल्लीराजहरा क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग और कार्यवाही की गई।

 

इस त्वरित और प्रभावी कार्यवाही को लेकर क्षेत्र के नागरिकों में हर्ष का माहौल है। दल्लीराजहरा नगर पालिका क्षेत्र के निवासियों ने लंबे समय से अवैध कारोबारों पर रोक लगाने की मांग की थी। नए एसपी महोदय ने जनता की इस मांग को प्राथमिकता से लेते हुए तुरंत निर्देश जारी किए, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।

इस संबंध में वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद एवं पीआईसी मेंबर संजय सिंह ने कहा कि नए एसपी महोदय के आते ही पुलिस प्रशासन ने जिस तत्परता और गंभीरता से अवैध कारोबारों के खिलाफ अभियान शुरू किया है वह अत्यंत सराहनीय है। दल्लीराजहरा औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां अवैध शराब और सट्टे जैसी गतिविधियों से युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही थी। पुलिस की इस कार्यवाही से निश्चित रूप से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और भाईचारे का माहौल बनेगा।

 

स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी पुलिस प्रशासन और एसपी महोदय के इस प्रयास की सराहना की है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की निरंतर कार्यवाही से न केवल अपराधों पर अंकुश लगेगा बल्कि आम जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास भी बढ़ेगा।

 

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अभियान को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा और मुखबिर तंत्र को और अधिक मजबूत किया जाएगा ताकि अवैध कारोबार की सूचना तुरंत मिल सके।

 

संजय सिंह ने नए एसपी महोदय एवं समस्त पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में बालोद जिला अपराध मुक्त, नशा मुक्त और भय मुक्त बनेगा। साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील की कि अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि प्रशासन समय पर कार्रवाई कर सके।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!