दल्ली राजहराशुक्रवार 27 फरवरी 2026भोजराम साहू 9893 765541 आज कुसुमकसा मंडल से संबंधित ग्राम धोबे दंड व कोंडे मे 22 लाख के लागत से हाई सेकंडरी हाई स्कुल मे आहता व सी सी रोड निर्माण का भूमि पूजन बूथ अध्यक्ष के हाथो किया गया । योगेंद्र सिन्हा (गांधी) भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा के द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए एक नई अनुकरणीय परंपरा की शुरुआत की गई है । जिसके तहत उन्होंने विगत दिनों कहा था कि जिस किसी भी बूथ स्तर पर निर्माण कार्य किया जाएगा । वहां का भूमि पूजन का कार्य बूथ अध्यक्षों के द्वारा किया जाएगा। इसी नई परंपरा का पालन करते हुए बूथ अध्यक्ष गैदा बाई दुग्गा व पुरन करपाल के हाथों भूमि पूजन कराया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने कहा भाजपा की पूंजी भाजपा का कार्यकर्ता है । इसलिए कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए कुसुमकसा मंडल मे जो भी विकास कार्य का भूमि पुजा होगा उस ग्राम के बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारी के हाथो ही कार्य संपन्न किया जाएगा । इस भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंडल उपाध्यक्ष गोपाल साहू व भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी )सरपंच संत राम रावटे उपसरपंच मीरा बाई दरो माहेश्वरी यादव, प्रतिमा वी के सुगंथाराम तारम मीना करपाल सहित पंच गण व ग्रामीण उपस्थित रहे ।Spread the lovePost navigationडाक विभाग के लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए जयप्रकाश जायसवाल , दिल्ली में हुए सम्मानित..! रोहित रावटे (बूथ अध्यक्ष) के हाथो हुआ C. C रोड का निर्माण 9.20 लाख का भूमि पूजन ।