दल्ली राजहरा
शुक्रवार 27 फरवरी 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

नगर पंचायत चुनाव के समय पूर्व जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं की मूल्यांकन कर उनका सम्मान करती है। आप पार्टी के लिए कर्मठता के साथ कार्य करते जाइए आपको आपके कर्म का प्रतिफल अवश्य मिलेगा । उन्हीं का अनुसरण करते हुए कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने अपने मंडल के अंतर्गत बूथ में कार्य करने वाले अध्यक्षों को सम्मान देने की एक नई परंपरा चालू की है। उनके द्वारा कार्यकर्ताओं को जो सम्मान दिया जा रहा है वह अनुकरणीय है जिसे सभी मंडल के अध्यक्षों को करना चाहिए।

योगेंद्र सिन्हा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महाशिवरात्रि लगभग 5000 से अधिक बेल के पेड़ अपने मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में वितरण किया था ।

 आज कुसुम कसा मंडल से संबंधित ग्राम कारु टोला मे सी सी रोड निर्माण का भूमि पूजन बूथ अध्यक्ष के हाथो किया गया । योगेंद्र सिन्हा (गांधी) भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा के द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए सभी कार्यकर्ताओ को भाजपा गमछा दिया व एक नई परंपरा की शुरुआत की गई है । जिसके तहत उन्होंने विगत दिनों कहा था कि जिस किसी भी बूथ स्तर पर निर्माण कार्य किया जाएगा । वहां का भूमि पूजन का कार्य बूथ अध्यक्षों के द्वारा किया जाएगा। इसी नई परंपरा का पालन करते हुए बूथ अध्यक्ष रोहित रावटे के हाथों भूमि पूजन कराया गया ।
  इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने कहा भाजपा की पूंजी भाजपा का कार्यकर्ता है । इस लिए कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए कुसुमकसा मंडल मे जो भी विकास कार्य का भूमि पुजा होगा उस ग्राम के बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारी के हाथो ही कार्य संपन्न किया जाएगा । 

इस भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंडल उपाध्यक्ष गोपाल साहू व भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी )सरपंच तुलसी राम मरकाम सहित पंच गण व ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!