इंदौरीकबीरधामकवर्धाकुई कुकदुरकुंडाछत्तीसगढ़डौंडीतरेगांव जंगलदल्लीराजहरापंडरियाबालोदराजनितिविविध
शीतल साहू ने राजिम भक्तिन माता की कांस्य प्रतिमा के लिए 5 करोड़ स्वीकृत करवाने के लिए अरुण साव को दिया धन्यवाद ..!

दल्ली राजहरा
शनिवार 28 फरवरी 2026
भोजराम साहू 9893 765541
साहू समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि राजिम भक्तिन माता को प्रदेश के यशस्वी उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रयासों से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा 5 करोड़ रूपया की राशि कांस्य प्रतिमा के लिए बजट में स्वीकृत करने पर तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शीतल साहू ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया है ।

शीतल साहू ने कहा कि हमारे उपमुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा किया गया प्रयास बहुत ही सम्माननीय है । तहसील साहू संघ की ओर से उन्हें इस पुण्य के कार्य के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद । उनके प्रयासों से हमारी आराध्य देवी राजीम भक्ति माता की कांस्य प्रतिमा के रूप में छत्तीसगढ़ के प्रयागराज में राजीम भक्ति माता की कर्मभूमि राजिम में स्थापित होगी अरुण साव ने जो समाज के लिए किया है उसके लिए साहू समाज हमेशा उनका ऋणी रहेगा ।





