दल्ली राजहरा शनिवार 28 फरवरी 2026 भोजराम साहू 9893 765541 ग्राम पथरा टोला (दल्ली राजहरा) का मामला नेशनल हाईवे 930 में आज तेज रफ्तार ट्राला के चपेट में आने से एक नन्ही 2 वर्षीय बालिका बाल-बाल बची है । वही ट्राला के कारण आज सुबह 7:30 बजे से दल्ली राजहरा में बिजली बंद हो गई थी । इस गंभीर दुर्घटना में बिजली विभाग की एक 11 के बी का पोल पूरी तरह से डैमेज हो चुका है । वहीं 14 पोल की वायर टूट गया है तथा एक पोल पूरी तरह से खराब हो चुका है । घटना का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है की ट्रक की स्पीड कितनी रही होगी ।आज का घटनाक्रम इस प्रकार से है कि तेज रफ्तार ट्राला क्रमांक CG 22 X 5339 का 18 चक्का ट्राला तेज रफ्तार से रायपुर की ओर जा रहा था इसी समय ग्राम पथरा टोला के पास रजही की ओर जाने वाली सड़क से आगे पूर्व माध्यमिक शाला के सामने से 11के बी पोल को टक्कर मारते हुए भादु राम कोसमा के दुकान में जाकर घुस गया । ड्राइवर अरविंद कुमार ने बताया कि झपकी आ जाने के कारण उपरोक्त घटना घटी है ।टक्कर इतनी तेज थी कि 11 के बी का पोल जो लगभग 6 फीट से अधिक जमीन में गड़ा रहता है वह वहां उखड़ कर लगभग 20 फीट दूर भादूराम के दुकान के पास दीवाल में टकरा गया साथ में उनके दुकान के छत में लगे दो-तीन सीट भी निकल गए जो कि ड्राइवर के स्टेरिंग तक पहुंच गए थे यह तो ड्राइवर की किस्मत थी कि वह इस दुर्घटना में ड्राइवर बाल बाल बच गया । पास ही ट्रक जहां पर रुका वहां से सात आठ फीट की दूरी में 2 वर्षीय नन्ही बालिका खेल रही थी वह भी चपेट में आने से बच गई । दुर्घटना इतना तेज था कि घटनास्थल से पीछे मानपुर चौक तक 11 के बी के लगभग 10 खंबे की तार टूट गया है इस टक्कर से 11 के बी के विशाल लोहे के पोल के प्लास्टिक के पतले पाइप की तरह सर्प आकार में मुड़ गया है । इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है की गाड़ी की स्पीड कितनी तेज रही होगी । घटना के समय पास एक गांव के एक ट्रक खड़ा था जिसमें डीजल डाला जा रहा था पीछे से धक्का लगने से ट्रक भी आगे निकल गया था जिसे बहुत मुश्किल से रोका गया ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/02/VID-20260228-WA0054.mp4इसी समय स्कूल जाने वाले बच्चों का आना-जाना लगा रहता है । यदि यह दुर्घटना लगभग 15 मिनट बाद होता तो कई बच्चे इस गाड़ी के चपेट में आ सकते थे । घटनास्थल पर बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंच गए थे उन्होंने क्षतिग्रस्त तारों को ठीक करने के काम में लग गए हैं लेकिन कर्मचारियों ने बताया कि जब तक ट्रक को घटनास्थल पर से निकाला नहीं जायेगा तब तक सुधार की गति तेज नहीं होगी इस दुर्घटना में बिजली विभाग को लाखों रुपया का नुकसान तो हो चुका है । जहां पर घटना घटी है वहीं पर 33 के बी 11 के बी और लोकल तीन तरह की पोल आसपास लगे हुए हैं जिसमें सबसे ज्यादा 11 के बी के तारों और पोल को नुकसान हुआ है । आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर आयरन ओर से भरी ट्रैकों की गति बेलगाम होती है कई बार इस तरह की घटना हो चुकी है । प्रशासन की चेतावनी के बावजूद ट्रक ड्राइवर और मालिकों में सुधार नहीं हो पा रहा है ज्यादा से ज्यादा ट्रिप करने के चक्कर में ड्राइवर आराम नहीं कर पा रहा है जिस कारण घटना में वृद्धि होती जा रही है ।Spread the lovePost navigationशीतल साहू ने राजिम भक्तिन माता की कांस्य प्रतिमा के लिए 5 करोड़ स्वीकृत करवाने के लिए अरुण साव को दिया धन्यवाद ..! छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लाक इकाई डौंडी के शैक्षिक कैलेंडर 2026 का किया विमोचन।