दल्ली राजहरामंगलवार 10 मार्च 2026भोजराम साहू 9893 765541 गायत्री परिवार ट्रस्ट ( गायत्री शक्ति पीठ ) दल्ली राजहरा के व्यवस्थापक हीरालाल पवार ने भोजराज नाग (संसद सदस्य कांकेर लोक सभा) को राजहरा आगमन पर गायत्री मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए सहयोग करने ज्ञापन सौंपा है जिसमें लिखा है कि गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा, जिला- बालोद (छ.ग.) प्रांगण में सांस्कृतिक भवन की आवश्यकता है। जिसमें युवा कौशल, नारी जागरण, संगीत विद्या, जीवन विद्या, नशा मुक्ति एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन एवं संचालन हेतु सांस्कृतिक भवन की आवश्यकता है। जिससे आने वाली नई पीढ़ी व युवा वगों में नैतिकता एवं राष्ट्र जागरण चेतना का विकास हो सके।इस सांस्कृतिक भवन का निर्माण 40X60 वर्गफीट में किया जाना है।सांस्कृतिक भवन का निर्माण हेतु राशि प्रदाय करने की कृपा करें।Spread the lovePost navigationजयदीप गुप्ता (भाजपा नेता ) ने जिले में “संयुक्त आपात सेवा वाहन 112” उपलब्ध कराने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन । लक्ष कुमार साहू ने राज्य स्तरीय “यूथ पार्लियामेंट में केंद्रीय बजट 2026 व विकसित भारत 2047” पर दिया व्यक्तव्य