
दल्ली राजहरा
सोमवार 16 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
➡️🔥💥विशेष💥🔥⬅️
👉 तहसील साहू संघ अध्यक्ष शीतल साहू के नेतृत्व में हुआ विशाल आयोजन।
👉प्रथम दिन 14 मार्च को हुआ विशाल कलश यात्रा ।

👉 दूसरे दिन हुआ 6 जोड़ों का सामूहिक आदर्श विवाह ।
👉 कार्यक्रम में समाज के 2000 से अधिक लोग हुए सम्मिलित..!

👉 कलश यात्रा को नगर के विभिन्न समाज के लोगों के द्वारा शरबत आइसक्रीम बिस्किट पानी आदि का वितरण किया गया।
👉 इस कलश यात्रा में प्रमुख रूप से समाज की दो दिव्यांग बेटियां भी अपनी भूमिका निभाई ।

👉 कलश यात्रा मे सम्मिलित होने के लिए विशेष तौर पर तोमन साहू अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद दल्ली राजहरा पहुंचे थे ।
👉लगभग 5 किलोमीटर की कलश यात्रा जो 5:00 बजे प्रारंभ हुई 9:00 बजे तक वापस कर्मा मंदिर पहुंची ।

👉 प्रीतम साहू :- सर्व प्रथम सन 2004 में साहू समाज ने 51 जोड़ों का आदर्श विवाह कराया था ।
👉महेंद्र साहू :– बेटी पढ़ाओ के नारों के साथ अब बेटा पढ़ाओ का नारा भी समाज में देना होगा ।

👉शीतल साहू :-नव विवाहित युगल के परिजनों को खर्चीली शादी को दर किनारा कर आदर्श विवाह में अपने बच्चों का विवाह करवाने के लिए धन्यवाद दिया l

👉तोरण लाल साहू :– युवा वर्ग समाज को बेहतरीन बनाने के लिए नशा से दूर रहकर एक दूसरे का सहयोग करें।
👉 नव विवाहित जोड़ों को समाज के वृक्ष मित्रों के द्वारा पौधा देकर सम्मान किया गया ।

➡️🔥💥समाचार💥🔥⬅️
तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के द्वारा संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया l प्रथम दिवस 14 मार्च को भक्त मां कर्मा मंदिर प्रांगण में कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण हुई l

भक्त माता कर्मा की झांकी मंदिर से शहीद वीर नारायण सिंह चौक होते हुए माइंस ऑफिस चौक , श्रमवीर चौक ,बस स्टैंड चौक, गांधी चौक होते हुए वापस कर्मा मंदिर स्थल पर पहुंचा कलश यात्रा को नगर के विभिन्न प्रतिष्ठान समाज के लोगों के द्वारा शरबत बिस्किट पानी आदि का वितरण किया गया।

इस कलश यात्रा में प्रमुख रूप से समाज की दो दिव्यांग बेटियां भी अपनी भूमिका निभाई कलश यात्रा मे सम्मिलित होने के लिए विशेष तौर पर *तोमन साहू अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद* दल्ली राजहरा पहुंचे थे । लगभग 5 किलोमीटर की कलश यात्रा जो 5:00 बजे प्रारंभ हुई 9:00 बजे तक वापस कर्मा मंदिर पहुंची । इस कलश यात्रा में समाज के लगभग 2000 से अधिक महिला पुरुष एवं बच्चे सम्मिलित हुए थे ।

संध्या आदर्श विवाह के लिए छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार तेल मायन एवं हल्दी की रस्म निभाई गई l

दूसरे दिन 15 मार्च सर्वप्रथम सत्यनारायण की पूजा की गई तत्पश्चात खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया उसके बाद गांधी चौक दुर्गा मंच में जाकर वर पक्ष का स्वागत बाजे गाजे एवं राउत नाचा के साथ किया गयाl माँ कर्मा महिला समिति के नेतृत्व में वधु पक्ष द्वारा स्वागत किया गया l कार्यक्रम में 6 जोड़ों का सामुहिक आदर्श विवाह सम्पन्न हुआ l

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रीतम साहू (पूर्व विधायक बालोद) अध्यक्षता महेंद्र साहू (अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद) विशेष अतिथि टहल राम साहू (पूर्व अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ) तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा) तुका राम साहू (महामंत्री जिला साहू संघ बालोद) ,कुबेर साहू ( कोषाध्यक्ष तहसील साहू संघ गुरूर, पुरोबी वर्मा ,काशी निषाद घनश्याम पारकर थे।

अतिथि आगमन के बाद स्वागत समारोह हुआ l जहां तहसील साहू संघ एवं परीक्षेत्रीय पदाधिकारियों के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया l

प्रीतम साहू ने कहा कि साहू समाज की विशेषता है कि अपने समाज के साथ-साथ अन्य समाज की भी चिंता किया है। प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनी तब सन 2004 में साहू समाज ने 51 जोड़ों का आदर्श विवाह कराया था । मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और राज्यपाल जी का आगमन हुआ था ।

उस समय हमारे समाज के विवाह मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रेरणा लेकर सन 2004 के बाद निर्धन कन्या विवाह योजना पूरे छत्तीसगढ़ में लागू किया । जहां आज आदर्श विवाह हो रहे हैं । यह कोई छोटी-मोटी उपलब्धि नहीं है यह समाज के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है । आज शादी खर्चीली हो गई है । आपके पूर्व पदाधिकारी ने आदर्श विवाह का जो उदाहरण दल्ली राजहरा में पेश किया था जिसे शीतल साहू ने भी जारी रखे हुए हैं ।
महेंद्र साहू (अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद)* ने कहा कि तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के द्वारा बेहतरीन आयोजन के लिए मैं अध्यक्ष शीतल साहू और उनके पूरे टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं ।आज दल्ली राजहरा के साहू समाज ने अपने समाज के तीन बेटों और बेटियों के साथ अन्य समाज के बेटियों और बेटों का विवाह कर उनकी विवाह का खर्च उठाकर बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है । महंगाई की मार के कारण लड़की ढूंढ लेना आसान हो जाता है लेकिन शादी की खर्च उठाने में परेशानी होती है ।

इसके लिए दल्ली राजहरा साहू संघ प्रेरणा बनकर उभर रही है । जहां आप लोगों ने प्रेरणा लेकर आए हैं मैं जिले के अन्य तहसीलों में भी इसे लागू करने के लिए कहूंगा । उन्होंने अंतर जाति प्रकरण के संबंध में कहा कि यह प्रकरण हमारे साहू समाज में कैंसर की तरह फैल रही है । बेटियों के साथ अब बेटों को भी पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ाने का समय आ गया है । बेटी पढ़ाओ के नारों के साथ अब बेटा पढ़ाओ का नारा भी समाज में देना होगा । आज हम बिटिया को पढ़ा लिखा कर इतना आगे बढ़ा चुके हैं । जिसके कारण योग्य वर वधु नहीं मिल पाता और बेटे बढ़ चुके हैं ।

मोबाइल और टी व्ही का उपयोग भी उन्होंने युवा पीढ़ी को कम से कम करने के लिए कहा । उन्होंने कहा कि परिवार टूटने और तलाक के कारण ही यह मोबाइल हो रहा है । लड़की देखने का काम हुआ नहीं की मोबाइल में एक दूसरे से बात करना और झगड़ा लड़ाई होना आम बात हो जाता है कई बार शादी से पहले ही रिश्ता टूट जाता है । इसे बचने का उन्होंने युवा पीढ़ी से अनुरोध किया है ।

टहल राम साहू ( पूर्व प्रदेश अध्यक्ष) ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन ही हमारे साहू समाज के आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा का जन्म हुआ था । आज 6 जोड़ों का शादी हो रहा है उनके जीवन मां कर्मा सुखमय बनाए रखें इन्हें बहुत-बहुत आशीर्वाद प्रदान करें ।

आज का दिन हमारे लिए और भी स्वर्णिम दिन है कि आज ही के दिन ही पिछले वर्ष केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ताम्रध्वज साहू और हमारे उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों भक्त मां कर्मा की नाम से डाक टिकट जारी किया गया था तथा राजिम जयंती महोत्सव में मां राजिम की मूर्ति स्थापना के लिए राज्य सरकार ने 5 करोड़ राशि की घोषणा की है।
जल्द ही मां कर्मा की विशाल मूर्ति राजिम में लगेगी । उन्होंने कहा कि समाज को हमें जोड़ने का प्रयास करना चाहिए । समाज मे बेहतर से बेहतर बनाने के लिए सब सहयोग करें और समाज को आगे बढ़ाएं ।
शीतल साहू अध्यक्ष ( तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा )ने कहा कि हमारा साहू समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा की 1010वी जयंती है आप सभी सज्जनों को हार्दिक शुभकामनाएं ! हमारा साहू समाज अपने समाज का ही नहीं अन्य समाज के लोगों का भी सामूहिक आदर्श विवाह करवाते हैं l हमारा उद्देश्य सभी समाज को लेकर सामंजस्य बनाने की है l
यह कार्यक्रम आप सबका है और इसमें आप सभी की सहयोग मिला । आप सभी धन्यवाद के पात्र हैं मैं नव विवाहित युगल के परिजनों को भी बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कि आप सभी ने खर्चीली शादी को दर किनारा कर आदर्श विवाह में अपने बच्चों का विवाह करवाए हैं l आप सभी ने जो आदर्श प्रस्तुत किए हैं वह सभी के लिए भी अनुकरणीय है ।

दो दिन के हमारे कार्यक्रम में जिस तरह की पूरे समाज के लोगों ने एकरूपता दिखाई जहां कलश यात्रा में माता और बहनों की लगभग 2000 की संख्या की जनसंख्या और आज इस आदर्श विवाह में आप लोगों की उपस्थित ने तय कर दिया कि आप समाज के प्रति कितने जागरूक हैं आप सभी को मैं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं ।

घनश्याम पारकर (अध्यक्ष निषाद समाज)* ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी खर्चीली शादी और मोबाइल के उपयोग से समाज को कर्जदार बनाने में लगे हुए हैं । शादी के दिखावे में खर्च होने से लाखों रुपया व्यर्थ में बर्बाद हो जाते हैं और मोबाइल के उपयोग से बसी बसाई परिवार बिखर जाते हैं ।

दिखावे में न रहकर जो साहू समाज ने निःशुल्क आदर्श विवाह की परंपरा चालू की है उसके लिए मैं सभी समाज की ओर से धन्यवाद देता हूं । हमारे छत्तीसगढ़ में साहू समाज ने बड़े भाई की तरह जो सभी समाज को रास्ता दिखा रहा है ।उसी रास्ते पर सभी समाज चलकर अपने समाज को अग्रसर करने में लगे हुए हैं ।

पुरोबी वर्मा (अध्यक्ष सर्व समाज समरसता समिति ) ने अपने उद्बोधन में कहा की कल साहू समाज के द्वारा निकली गई विशाल कलश रैली में जिस तरह आप सभी ने समाज को प्रदर्शन किया है यह बहुत ही प्रशंसनिय है । साहू समाज भारतीय संस्कृति और परंपरा को संजोकर आज भी रखे हुए हैं । आपके निशुल्क आदर्श विवाह , हिंदू संस्कृति की कलश यात्रा से बहुत कुछ जिसे अन्य समाज भी अपना चुके हैं ।

हमारा हिंदुओं का नए वर्ष 19 मार्च से प्रारंभ हो रहा है। सर्व समाज समरसता समिति की ओर से भारतीय नव वर्ष दो दिन का मानते हैं जिसमें प्रथम दिन 19 मार्च को सभी वार्डों में भारत माता की आरती होगी आप सभी से निवेदन है अपने-अपने घरों से पांच दीपक लाकर ठीक संध्या 7:00 बजे इस आरती में सम्मिलित हो । दूसरे दिन दोपहर 2:00 बजे से विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी तथा शाम 7:00 बजे राम मंदिर के पास विशाल आम सभा होगा।

तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा हमारे युवा वर्ग समाज का प्रतिनिधि करते हैं उनसे उम्मीद है कि समाज को बेहतरीन बनाने के लिए नशा से दूर रहकर एक दूसरे का सहयोग करें।समाज के वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद उनके मार्गदर्शन में समाज को आगे बढ़ने का प्रयास करें तथा अंतर जाति विवाह दहेज प्रथा फिजूल खर्ची विवाह से जैसे समाज को विकृत बनाने वाली विषय से बचकर आदर्श विवाह की हमारे साहू समाज की देन को जारी रखे।

कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय अध्यक्ष शहीद चौक बजरंग चौक की लिलेश्वरी साहू ने भक्त मां कर्मा की तेल चित्र तहसील साहू संघ अध्यक्ष शीतल साहू को भेंट की वही टाउनशिप बी की महिला संयोजिका श्रीमती कल्याणी साहू के द्वारा वधु के लिए साड़ी दिया गया साथ ही अन्य समाज के द्वारासमाज के द्वारा भी नव विवाहित युगल को बर्तन एवं नगद राशि भेंट की गई तहसील साहू संघ के वरिष्ठ समाजसेवी लैलन कुमार साहू को दानवीर भामाशाह का सम्मान समाज की ओर से दिया गया। उनके द्वारा निरंतर अनेक वर्षों से समाज में अपनी तन मन धन से सेवा दे रहे हैं। कार्यक्रम के मध्य विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया है ।जहां याचना साहू ने मुख मुरली बजाए पर बेहतरीन नित्य किया ।

तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के द्वारा वर वधु के लिए वैवाहिक कपड़ा एवं श्रृंगार सामान पंचरत्न बर्तन भेट किया गया ।

विवाह संपन्न कराने में विश्व गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा पंडित देव प्रसाद आर्य की विशेष भूमिका रही समाज की ओर से उन्हें साल और सिर्फ फल देकर सम्मानित किया गया l

गोविंद राम साहू ने बताया आदर्श विवाह का इतिहास कार्यक्रम में बेहतरीन मंच संचालन उपाध्यक्ष गोविंद राम साहू एवं तिलक राम साहू ने किया l

नवविवाहित जोड़ों को वृक्ष मित्रों के द्वारा आम के पौधा भेंट किया गया।उन्होंने कहा कि विवाह किसी भी मनुष्य का यादगार पल होता है। इसे उचित स्थान पर लगाकर इस यादगार पल को संजोकर रखें ।

कार्यक्रम में आदर्श विवाह के लिए जोड़ा तैयार करने वाले प्रेरक कुंती साहू , राजेश्वरी , मनोहर लाल साहू , नवीन साहू एवं गणेशी ध्रुवे को भी सम्मानित किया गया l

आभार प्रदर्शन सचिव राजेश कुमार ने किया उन्होंने कार्यक्रम के बेहतरीन आयोजन में लिए तहसील साहू संघ के पदाधिकारी गण, युवा मंच के पदाधिकारी , महिला प्रकोष्ठ न्याय प्रकोष्ठ एवं परिक्षेत्रीय अध्यक्ष एवं उनकी टीम तथा पुलिस प्रशासन नगर के पत्रकार गण तथा समस्त साहू समाज के अलावा विभिन्न समाज के लोगों का आभार व्यक्त कियाl






