दल्ली राजहरा

मंगलवार 17 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

➡️???????? कार्यक्रम विशेष????????⬅️

➡️ दल्ली राजहरा में 19 एवं 20 मार्च को भारतीय नववर्ष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है |

➡️ भारतीय नववर्ष का उत्सव में  19 मार्च को 100 स्थानों में संध्या ठीक 7:00 बजे भारत माता की सामूहिक आरती का आयोजन होगा l

➡️ 20 मार्च को भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में दोपहर 4:00 शिव संस्कार धाम से मोटर साइकिल शोभायात्रा निकाली जाएगी l

➡️ भारतीय नव वर्ष पर श्रीराम मंदिर के पास भव्य कार्यक्रम का  होगा आयोजन ।

 ➡️  संध्या  7 बजे 1001  थाली दीपों के साथ भारत माता की भव्य आरती एवं दीप यज्ञ  होगी l

➡️ संध्या 4:00 बजे धर्म ध्वजा शोभित बाइक रैली एवं संध्या 6:00 बजे संगीत मय भजन संध्या । 

➡️ भारतीय नव वर्ष के  विशिष्ट अतिथि उद्बोधन  सुश्री मीनाक्षी सहरावत (सह संस्थापक सनातन महासंघ प्रख्यात सामाजिक आध्यात्मिक एवं संस्कृतिक वक्ता) l

 ➡️???????? समाचार ????????⬅️

 

  सर्व समाज समरसता समिति दल्ली राजहरा के अध्यक्ष पुरोबी वर्मा ने बताया कि इस भारतीय नव वर्ष विक्रम सम्वत. 2083 को धूमधाम से मनाने के लिए सर्व समाज समरसता समिति की ओर से दल्ली राजहरा में दो दिवसीय ( 19 एवं 20 मार्च 2026 को ) विविध कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है l 

नव वर्ष आयोजन के संबंध में आज संध्या 4 बजे उच्च. माध्य. शाला सरस्वती शिशु मंदिर में सर्व समाज समरसता समिति के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक संपन्न हुई lबैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के बीच भारतीय नववर्ष को मिलजुल कर भव्य रुप से मनाये जाने के लिये सहमति बनी है l

कृष्णा साहू ने बताया कि भारतीय नववर्ष का आयोजन 19 एवं 20 मार्च तक दो दिवसीय होगा l

 प्रथम दिवस 19 मार्च को चिखलाकसा और दल्ली राजहरा नगर के लगभग 100 स्थानों पर संध्या ठीक 7 बजे भारत माता की सामूहिक आरती तथा लगभग सवा लाख दीपो के साथ दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। जहाँ सभी नगरवासी नगर और परिवार की सुख शांति और सौहार्द्र के लिए अपने घर से 5 दीपक के साथ आरती मे सम्मिलित होने बाद मिलकर दीपोत्सव मनाएंगे | 

द्वितीय दिवस 20 मार्च को  होगा मुख्य आयोजन  :

 

               फाइल फोटो
दोपहर 4 बजे से शिव संस्कार धाम से मुख्य वक्ता सुश्री मीनाक्षी सहरावत की गरिमामई उपस्थिति में विशाल मोटर साइकिल यात्रा निकलेगी जो नगर भ्रमण करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी l  संध्या 7: 00 बजे से कार्यक्रम स्थल राम मंदिर के सामने 1001 थाली के साथ भारत माता की सामूहिक आरती होंगी | रात्रि 7 :30 बजे अतिथि स्वागत तथा उद्बोधन होगा ।

          फाइल फोटो
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!