दल्ली राजहरा

शुक्रवार 20 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

बालक सिंह साहू (  बालोद जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी ) के नेतृत्व में खाद्य मंत्री (छत्तीसगढ़ शासन ) के नाम अनुविभागीय अधिकारी  बालोद को ज्ञापन सौंपा है । जिसमें प्रदेश में गैस सलेंडर में बढ़ी हुई दाम एवं काला बाजारी पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।

 

ज्ञापन में लिखा है कि प्रदेश में गैस सिलेंडर में बढ़ती हुई दाम एवं कालाबज़ारी के करण प्रदेश कि जनता को भूखा मरना पड रहा है। प्रदेश में गैस सिलेंडर कि समस्या इतनी गंभीर हो गई है। कि गैस गोदामों में घंटो लाइन में खड़े रहने के बाद भी एक सिलेंडर प्राप्त नहीं हो पा रहे। इसके चलते प्रदेश कि जनता को खाना नसीब नहीं हो पा रही है । केंद्र सरकार की इस नीतियो के करण मूलभुत आवश्यकता के लिए प्रदेश कि जनताओं को परेशान होना पड़ रहा है।
अतः आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ सरकार से यह मांग करती है। कि प्रदेश में हो रही गैस सिलेंडर में दाम  बढ़ोत्तरी एवं कालाबाजारी बाजरी के करण हो रही परेशानियो को जल्द से जल्द निराकरण करे। अन्यथा हमारी पार्टी प्रदेश में हो रही इस समस्या को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!