दल्ली राजहरा शनिवार 21 मार्च 2026 भोजराम साहू 9893 765541संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक ) का सम्मेलन । राजेश कुमार साहू (संगठन सचिव संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक) ने बताया कि संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक का 6 वा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सम्मेलन 4 अप्रैल एवं 5 अप्रैल 2026 को दल्ली राजहरा में संपन्न होगा। राज्य स्तरीय सम्मेलन में दो दिवसीय आयोजन होगा । जिसमें प्रथम दिवस शनिवार दिनांक 4 अप्रैल 2026 को संध्या 4 बजे संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक ) से संबंधित सभी ठेका श्रमिक एवं नियमित कर्मचारियों का विशाल बाइक रैली संपन्न होगा एवं रैली के उपरांत विशाल आमसभा होगा । रैली संयुक्त खदान मजदूर संघ( एटक) कार्यालय से निकलकर पुराना बाजार होते हुए बस स्टैंड चौक से टाउनशिप घूमते हुए कार्यालय वापस आएगी। जहां कार्यालय में आमसभा होगी जिसको एटक की राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर संबोधित करेंगी।5 अप्रैल को संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक के विभिन्न क्षेत्र से आए हुए प्रतिनिधियों (डेलीगेट्स ) का अधिवेशन होगा।Spread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ में ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026’ लागू..! आस्था की रक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम ।:– सौरभ लूनिया ( जिला महामंत्री भाजपा) नगर पालिका प्लेसमेंट कर्मचारी को विधानसभा अध्यक्ष के स्वेच्छानुदान निधि से मिली आर्थिक सहायता ।