महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने भाजपा सरकार प्रतिबद्ध : राकेश
महासमुंद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पिछ़ड़ा वर्ग मोर्चा राकेश चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हर वर्ग के हित में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में महिलाओं को सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भाजपा सरकार काम कर रही है। महतारी वंदन के तहत फार्म जमा करने की तिथि में एक दिन की बढ़ोत्तरी की गई है। इससे छूटी हुई पात्र महिलाएं एक दिन का समय मिलने से फार्म जमा कर सकेंगी।
श्री चंद्राकर ने विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश में मोदी की गारंटी के तहत शुरू की गई महतारी वंदन योजना को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में 20 फरवरी तक 70 लाख से ज्यादा फार्म भरे जा चुके हैं। जिन माताओं-बहनों ने सही तरीके से आवेदन भरा है, उन्हें इस योजना के तहत राशि मिलना शुरू हो जाएगा। श्री चंद्राकर ने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का बेहद महत्वपूर्ण अधिवेशन था। अधिवेशन में पूरे देश के करीब 10 हजार प्रतिनिधि शामिल हुए। आने वाले दिनों लोकसभा चुनाव को लेकर किस तरह से आगे बढ़ना है, उसे लेकर मार्गदर्शन मिला। प्रदेश में पिछड़ा वर्ग समुदाय की संख्या 51 प्रतिशत से अधिक है। आगामी लोकसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की अहम भूमिका होगी। श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के समस्त पदाधिकारी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर गाँवों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की समस्त 11 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!