दल्ली राजहरामंगल वार 24 मार्च 2026भोजराम साहू 9893 765541 “किक बॉक्सिंग अस्मिता – खेलो इंडिया” राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 26 मार्च से 29 मार्च तक विनायक मिशन रिचर्श फाउंडेशन चिन्नई में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश के चारों जोन के खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य भी शामिल है।छत्तीसगढ़ जोन से दल्ली राजहरा की प्रतिभावान खिलाड़ी कुमारी वाणी का चयन इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कुमारी वाणी विगत 15 वर्षों से दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वे पूरे बालोद जिले की एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने “किक बॉक्सिंग अस्मिता – खेलो इंडिया” राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है, जो जिले और क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। वाणी केवल किक बॉक्सिंग ही नहीं, बल्कि अन्य मार्शल आर्ट्स जैसे कराटे एवं मुथाई में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता रह चुकी हैं। उनका यह चयन उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। वाणी 24 मार्च को चेन्नई के लिए रवाना हो रही हैं। इस अवसर पर दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब के संचालक लखन कुमार साहू सह संचालक प्रणव शंकर , मिलन एवं क्लब की मुख्य कोच हरबंस कौर सहित गणमान्य नागरिकों, खेल प्रेमियों एवं समाजसेवियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे छत्तीसगढ़ राज्य की टीम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतकर दल्ली राजहरा एवं पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेंगी। इस संबंध में जानकारी बालोद जिला किकबॉक्सिंग संघ के सचिव किशोरनाथ योगी द्वारा प्रदान की गई।Spread the lovePost navigationजैस्मीन साहू ने बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतकर रचा इतिहास, लौह नगरी हुआ गौरवान्वित..! यूसीका ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर लिफ्टिंग बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया शहर का मान ।