दल्ली राजहरा गुरुवार 26 मार्च 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

 दल्ली राजहरा में बंगाली समाज के द्वारा चैत्र नवरात्रि पर 18 मार्च 2026 बुधवार को अमावस्या पूजा अर्चना किया गया। एवं 19 मार्च 2026 दिन गुरुवार को चैत्र नवरात्रि मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किया गया साथ ही हिंदू नव वर्ष के अवसर पर अपने परिवार के साथ-साथ शहर की सुख समृद्धि और शांति के लिए माँ काली से दुआएँ मांगी गई l 

इस वर्ष कालीबाड़ी पर चैत्र नवरात्रि पर 60 मनोकामना ज्योति कलश तेल और एक गुप्त ज्योति कलश कुल 61 ज्योति कलश की स्थापना की गई है ।

राजहरा कालीबाड़ी के सचिव मदन माइती ने बताया कि राजहरा कालीबाड़ी की स्थापना स्वामी आत्मानंद रामकृष्ण मिशन रायपुर के कर कमरों के द्वारा 24 जून 1972 ईस्वी को संपन्न हुआ l उस समय विश्वनाथ आईच एवं डी एन राय व्यवस्थापक थे l साथ ही लगभग 34 व्यक्ति कालीबाड़ी की व्यवस्था में अपनी भागीदारी निभाई l जिसमें विश्वनाथ आईच ,गगन परेरा आज हमारे बीच उपस्थित है l

 राजहरा बंगाली समाज के द्वारा प्रतिमाह अमावस्या और पूर्णिमा को कालीबाड़ी स्थित मां काली के मन्दिर में विशेष पूजा की जाती है l खासकर दीपावली की रात्रि को मां काली की रात्रि माना जाता है l साथ ही चैत्र नवरात्रि एवं शारदीय नवरात्रि पर ज्योति कलश की स्थापना की जाती है ।
ज्योति कलश स्थापना और हिंदू नव वर्ष के अवसर पर प्रमुख रूप से सुकांतो मण्डल (अध्यक्ष,) राम अग्रवाल (जी एम)तोरण लाल साहू (नगर पालिका अध्यक्ष) कंनक बैनर्जी (सचिव) मदन माइती ( सचिव) एस सी सरकार, गौतम बोस, जयंतो चक्रवती मनोज परेरा चंद्र शेखर मंडल,संगीता बेरा, मिठू कारफा ,जयंती बोस कविता डें , मधुकर सिंह, नायडू भैया ,भगवान दीन श्रद्धालुओं गण बड़ी संख्या में उपस्थित हो कर मां काली की आशिर्वाद प्राप्त किया ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!