कबीरधामकवर्धाखेल जगतछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोद

18 वीं राष्ट्रीय कलरिपयतु चैंपियनशिप 2026 हेतु छत्तीसगढ़ टीम केरल रवाना ।

दल्ली राजहरा

शनिवार 28 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

18 वीं राष्ट्रीय कलरिपयतु चैंपियनशिप 2026

खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं नेशनल गेम्स में शामिल पारंपरिक मार्शल आर्ट खेल कलरिपयतु की 18 वीं राष्ट्रीय कलरिपयतु चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 27 से 29 मार्च 2026 तक सेन्टर स्टेडियम, सचिवालय, त्रिवेंद्रम (केरल) में किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की 20 सदस्यीय टीम 24 मार्च को टेन सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के माध्यम से केरल के लिए रवाना हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ कलरिपयतु एसोसिएशन के सचिव कमलेश देवांगन एवं अध्यक्ष लखन कुमार साहू ने बताया कि कलरिपयतु खेल को भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है। साथ ही इस खेल को खेलो इंडिया एवं नेशनल गेम्स में शामिल किए जाने से खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिल रहा है।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मार्शल आर्ट क्लब, दल्ली राजहरा के 6 खिलाड़ी एवं बालोद के दो खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें मिलन, गगन सोनी, ट्विंकल, हिमानी, शादिके दुबे, जैस्मिन साहू बालोद से दिव्या एवं. त्रिवेणी शामिल हैं।

 

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया एवं नेशनल गेम्स के लिए भी किया जाएगा।

 

इस अवसर पर खेल प्रेमियों, गणमान्य नागरिकों एवं क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी गई है।

 

 

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!