छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

डिजिटल क्राप्ट सर्वेयरों का आठ माह बीत जाने पर भी नहीं हुआ भुगतान, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ।

दल्ली राजहरा

मंगलवार 31 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 

जिला बालोद के कृषि विभाग के द्वारा पटवारी एवं तहसीलदार के आदेश पर शिक्षित बेरोजगार युवकों से प्रति सर्वे ₹10 के मानदेय पर खरीफ़ फसल सर्वे वर्ष 2025- 2026 में कार्य करवाया गया था । जो विगत 8 माह होने के बावजूद अभी तक मजदूरी भुगतान नहीं हो पाया है जबकि प्रति खसरा सिर्फ 10 रूपया होने के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा अभी तक मजदूरी भुगतान नहीं कर रहे हैं ।

 उन्होंने बताया कि भुगतान के संबंध में पटवारी से चर्चा किया गया तो उन्होंने कहा कि भुगतान की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है सभी ने संयुक्त कलेक्टर मधु हर्ष से संपर्क किया । उन्होंने बताया कि आप लोगों की भुगतान की राशि का लिस्ट प्रदेश को भेजा गया है जैसे ही राशि आवंटन होती है आप लोगों के खाते में भेज दी जाएगी लेकिन अभी तक अप्राप्त है।

सर्वेयरों ने अपनी आपबीती बताते हुए बताया कि हम सर्वेयर भरी बरसात में जुलाई माह में फसल सर्वे का काम किया है हमें तहसीलदार, पटवारी के माध्यम से काम मिला था और यह कृषि विभाग से संबंधित कार्य है और हम जब भी जा रहे हैं अपनी समस्या लेकर हमें भू अभिलेख शाखा में संपर्क करने के लिए भेजा जाता है जहां लिस्ट जारी हो गया है लेकिन भुगतान करने का हमारे जिला को कोई निर्देश नहीं है हमने लिस्ट प्रदेश को भेज दिया है ऐसा हमेशा कहते हैं और हमने ₹10 प्रति खसरा के हिसाब से काम किया है ।जिसे शासन प्रशासन भुगतान करने में असमर्थ है हम सभी ने काम के दौरान बहुत परेशानी का सामना किया है जैसे सांप बिच्छू जंगली सूअर तथा मोबाइल के माध्यम से काम करने में नेटवर्क का समस्या कोई कोई साथी का मोबाइल पानी में की जाने से खराब भी हो गया फिर भी शासन को हमारी समस्या दिखाई नहीं दे रहा है ना हमने मोबाइल डाटा मांगा खुद अपने पैसे से मोबाइल रिचार्ज कर काम किया और मेहनत का मजदूरी मांगने में हमें कई बार चक्कर लगाना पड़ रहा है । अभी फिर रबी फसल का सर्वे करवाया गया है अब पता नहीं इसका भुगतान कब होगा ।

उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से अधिकतर सर्वेयरों का भुगतान हो चुका है ।लेकिन सिर्फ डौंडीलोहारा ब्लॉक के 70 सर्वेयरो का भुगतान अभी भी बचा है । सभी सर्वेयर ने जनदर्शन के माध्यम से आवेदन दिया गया है । जिला कलेक्टर ने कहा कि दो-तीन दिन के अंदर भुगतान हो जाएगा भुगतान नहीं होने पर सोमवार को आप लोग जन दर्शन में उपस्थित हो कर जानकारी दे।

 आवेदन देने वाले सर्वेयर प्रीतम साहू रेंघई, रेखाबिरेंद्र तारम रेंगनी,चाहत कुमार झरनटोला,मीनू कुमार कोटेरा,सतानंद नायक रेंगाडबरी,पेमन कुमार भालुकोन्हा, बसंत ठाकुर अरजपुरी, दिनेश चनाप,टिभू राम, मितेश सिन्हा,लोमेश्वर, योगराज, तामेश्वर,खुबू ठाकुर,गनेश्वर सिंह,हेमु भुआर्य,खम्हन,कुमेश, एवं मनीष कुमार शामिल हुए।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!