दल्ली राजहरा गुरुवार 02 अप्रेल 2026 भोजराम साहू 9893 765541टाउनशिप वासियों और सेल कर्मचारियों को भीषण गर्मी में बड़ी राहत , नगर प्रशासक मंगेश सेलकर ने छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ की मांग पर दी दो समय पानी देने की मंजूरी दी । भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए दल्ली राजहरा टाउनशिप के निवासियों और (आई ओ सी) कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ की जायज मांगों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए नगर प्रशासक मंगेश सेलकर ने टाउनशिप में अब दोनों समय पानी सप्लाई करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।नगर प्रशासक और संघ के बीच हुई सकारात्मक चर्चा के बाद यह आश्वासन दिया गया है कि आगामी 13 अप्रैल से पूरे टाउनशिप में सुबह और शाम, दोनों वक्त पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। गर्मी के इस मौसम में पानी की किल्लत से जूझ रहे कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए यह एक बड़ा सहारा बनेगा।इस निर्णय का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य खदान श्रमिक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र बेहरा ने नगर प्रशासक मंगेश सेलकर का आभार व्यक्त किया है। बेहरा ने कहा, “श्रमिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए नगर प्रशासन ने जो संवेदनशीलता दिखाई है, उससे सभी सेल कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। भीषण गर्मी में दो समय पानी मिलना एक बड़ी जरूरत थी जिसे अब पूरा कर लिया गया है।”यूनियन के पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि को श्रमिकों की एकता और प्रशासन के समन्वय की जीत बताया है। 13 अप्रैल से लागू होने वाली इस व्यवस्था से कर्मचारीयो के परिवारों को जल संकट से मुक्ति मिलेगी।Spread the lovePost navigationसंयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक ) का छठवां राज्य स्तरीय सम्मेलन ,का. अमरजीत कौर होंगे मुख्यवक्ता । हनुमान प्रकट उत्सव पर 256 चौक दल्ली राजहरा में स्थापित हुए पूर्वेश्वर हनुमान जी ।