दल्ली राजहरासोमवार 13 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541 बालोद जिला कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश एवं डौंडी ब्लॉक सीईओ डी डी मंडले के नेतृत्व में नीर चेतना अभियान चलाया जा रहा है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260412-WA0050.mp4वनांचल ग्राम कुआ गोंदी की शिक्षिका शिल्पी राय के द्वारा जल संरक्षण पर किया गया नवाचार “वॉटर बेल” को राष्ट्रीय स्तर पर सहारा गया । राष्ट्रीय जल संरक्षण मिशन ने इस वीडियो को शेयर करते हुए जल संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता की प्रशंसा की है ।शिक्षिका शिल्पी राय ने स्कूल के बच्चों को जल संरक्षण की दिशा में मोर गांव मोर पानी महा अभियान भू-जल संरक्षण अभियान, पानी की एक-एक बूंद बचाओ, कल को सुरक्षित करो जल बचाओ पेड़ लगाओ जीवन और कल बचाओ जैसे नारों के साथ बच्चों के साथ गांव को भी इस अभियान से जोड़ा ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260412-WA0058.mp4 नीर चेतना अभियान में शिल्पी राय के द्वारा डौंडी ब्लॉक को नोडल के रूप में जल संरक्षण पर कार्रवाई गई अन्य गतिविधियों। 👉1. जल संरक्षण जागरूकता के लिए पालकों एवं मित्रों को पत्र लिखना।👉2. बच्चों द्वारा रिचार्ज पिट या सोखता गड्ढा बनाने में मदद करना ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260412-WA0054.mp4👉3. जल संरक्षण पर जागरूकता रैली।👉4. घर में पड़े पुराने मिट्टी के बर्तनों का उपयोग पौधों की सिंचाई एवं पक्षियों और जीव जंतुओं को पीने की पानी सुविधा देने के लिए करना ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260412-WA0053.mp4नीर चेतना अभियान’ के तहत शिल्पी राय ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुआगोंदी में जल संरक्षण के अभिनव प्रयोग शुरू किए गए हैं जिन्हें जिला स्तर पर सराहा गया जिसमें से है।1 वॉटर बेल: अब घंटी बजते ही छात्र एक साथ पानी पीते हैं, ताकि वे सेहतमंद रहें और पानी बर्बाद न हो।2. जल पात्र: बोतलों का बचा पानी अब फें.का नहीं जाता, बल्कि एक पात्र में जमा कर पौधों को सींचा जाता है।3. जल प्रहरी: नन्हें छात्र बने हैं जल रक्षक, जो स्कूल में पानी की हर बूँद की निगरानी कर रहे हैं।कुआगोंदी स्कूल की यह पहल पूरे जिले के लिए प्रेरणा है। शिल्पी राय ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां कराने का उद्देश्य बच्चों में संसाधन संरक्षण की भावना उत्पन्न करना है।Spread the lovePost navigationसर्व समाज समरसता समिति की समीक्षा बैठक में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर हुई चर्चा । टी ज्योति पार्षद द्वारा आर सी सी नाली निर्माण कार्य का किया गया निरीक्षण ।