दल्ली राजहरा सोमवार 20 मार्च 2026 भोजराम साहू 9893765541

 

         “वार्ड नंबर 5 के तालाब की साफ सफाई”
दल्ली राजहरा में नगर पालिका के 4 तालाबों की स्थिति के संबंध में हमारा दल्ली राजहरा एक निष्पक्ष समाचार चैनल में विशेष रूप से खबर प्रकाशित की गई थी । जिसका असर आज देखने को मिला नगर पालिका परिषद की ओर से नगर पालिका के कर्मचारीयो के द्वारा वार्ड क्रमांक 5 शिकारी बाबा वार्ड के शंकर तालाब का साफ सफाई किया गया l
नगर पालिका के द्वारा की गई इस साफ सफाई से तालाब गाद, घास, चितावर और कमल ककड़ी से मुक्त हो गया है ।

वार्ड पार्षद पुसई बाई (पूजा ) साहू ने बताया कि बाकी के आधे हिस्से को भी नगर पालिका की ओर से सफाई कर तालाब की मिट्टी को बाहर किया जाएगा जिससे पाने की भरवाहट बढ़ेगी तथा तालाब का विस्तार होगा जिससे तालाब और भी सुंदर तथा आकर्षक नजर आएगी ।

नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि नगर पालिका की ओर से इस तालाब का जीर्णोद्धार के लिए प्रपोजल बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा गया है । जैसे ही प्रपोजल पास होगा तालाब में चारों तरफ विद्युतीकरण कराया जाएगा ।

 

सफाई के दौरान आसपास के निवासियों की भी लापरवाही नजर आई जहां तालाब के अंदर से प्लास्टिक की बोतल कांच के शराब के बोतल भी निकले हैं । घर के कूड़ा करकट भी तालाब में लोगों के द्वारा डाल दिया जा रहा है । तालाब के आउटर में देखने को मिला किसी ने शादी में के बाद पूजा सामग्री के अवशेष भी आउटर में फेंक दिया है । साथ ही कूड़ा करकट भी आउटर में भरा पड़ा है । साफ सफाई के लिए नगर पालिका के द्वारा अपने ओर से प्रयास किया जा रहा है लेकिन आम नागरिकों को भी सोचना होगा की तालाब को साफ सफाई कैसे रखें ।

22 जून 2025  को हुए सफाई का फाइल फोटो

 

आज से लगभग 10 माह पहले भी तलाब की साफ-सफाई की गई थी   लेकिन  गाद घास चितावर फिर से उग आए हैं बेहतरीन होगा इसे जड़ से समाप्त करने के लिए कोई विकल्प तैयार किया जाए ताकि नगर पालिका को बार-बार सफाई अभियान ना चलाना पड़े तथा समय की बर्बादी ना हो ।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!