दल्ली राजहरा शुक्रवार 06 नवम्बर 2026 भोज राम साहू 9893765541 दीपावली पर्व पर मिठाइयों, नमकीन व दूध उत्पादों में मिलावट की आशंका को देखते हुए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, जिला बालोद ने गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला संयोजक मदन माइती ने किया। ज्ञापन में मिठाइयों पर निर्माण एवं एक्सपायरी डेट अंकित करने, दुकानों की विशेष जांच और मिलावटखोरों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि त्योहार पर बढ़ती मांग का फायदा उठाकर बासी व गुणवत्ताहीन सामान बेचने की आशंका रहती है। हर उपभोक्ता को यह जानने का अधिकार है कि वह जो खरीद रहा है, वह कब बना और कब तक सुरक्षित है।प्रतिनिधिमंडल में निर्मल पटेल, मनोज, मधुकर सिंह, विनय साहू, खिल्लेद्र दास, विरेन्द्र साहू, देवेन्द्र साहू, दिपांशु उपस्थित रहे। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को भी भेजी गई है।Spread the lovePost navigationआयुर्वेद चिकित्सालय दल्ली राजहरा में धूमधाम से मनाई गई “भगवान धन्वंतरि जयंती” ।