दल्ली राजहरासोमवार 20 मार्च 2026भोजराम साहू 9893 765541“ब्राह्मण समाज दल्ली राजहरा का आयोजन” https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260420-WA0076.mp4दल्ली राजहरा में ब्राह्मण समाज द्वारा धर्म, साहस और भक्ति के प्रतीक भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन दल्ली राजहरा ब्राह्मण समाज भवन में सम्पन्न हुआ, जिसमें नगर के समस्त प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवारों की सहभागिता रही।कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके पश्चात वाहन रैली में वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए भव्य नगर भ्रमण किया गया, जिसमें “जय श्री राम” एवं “जय परशुराम” के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा।रैली उपरांत समाज भवन में भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना का कार्यक्रम पंडित अशोक पांडे द्वारा सम्पन्न कराया गया। इस दौरान यजमान के रूप में दल्ली राजहरा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सम्मिलित हुए। पूजा के पश्चात महाआरती की गई तथा धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित कर भगवान को भोग लगाया गया। तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसादी का वितरण किया गया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260420-WA0073.mp4इस अवसर पर दल्ली राजहरा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम समस्त सनातन समाज के आदर्श हैं। उन्होंने अधर्म और अन्याय का नाश कर धर्म और न्याय की स्थापना की। उनके जीवन से हमें पितृ आज्ञा पालन एवं मातृ भक्ति का अनुपम संदेश प्राप्त होता है।कार्यक्रम में दल्ली राजहरा के समस्त विप्रजन उपस्थित हुए। अंत में सफल आयोजन हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इसी क्रम में ब्राह्मण समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज के संस्थापक सदस्य श्री आर. के. द्विवेदी के सुपुत्र राकेश द्विवेदी एवं श्रीमती निशा द्विवेदी के पुत्र अभिज्ञान द्विवेदी के जन्मदिवस के अवसर पर विप्र समाज के सदस्यों द्वारा स्वस्ति पूजन किया गया। https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260420-WA0098-1.mp4इस शुभ अवसर पर उपस्थित वरिष्ठजनों ने बालक को आशीर्वाद प्रदान कर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जन्मदिन को नए और संस्कार पूर्ण तरीके से मनाने का संदेश भी दिया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260420-WA0100-1.mp4 Spread the lovePost navigationखबर का असर नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के द्वारा की गई वार्ड नंबर 5 के तालाब की साफ सफाई । जल आवर्धन योजना के तहत वार्ड क्रमांक 09 में “पाइप लाइन विस्तारीकरण” का भूमिपूजन हुआ संपन्न ।