दल्ली राजहरा
मंगलवार 21 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

 संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान अभियान के अंतर्गत राजहरा मंडल में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु किए गए कार्यों तथा वर्तमान समय में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में रामजी भारती, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला महामंत्री सौरभ लूनिया, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू एवं जिला उपाध्यक्ष टीनेश्वर बघेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, जिला सहसंयोजक राजेश दसोदे, टी.आर. डहरे, बंटी चोपड़े तथा मंडल एवं युवा मोर्चा पदाधिकारियों के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाजजन शामिल हुए। मुख्य वक्ता रामजी भारती ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज के शोषित और वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया और उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।

जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं, जिनका जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी से उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता स्थापित करने का आह्वान किया। जिला महामंत्री सौरभ लूनिया ने कहा कि आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है तथा युवाओं को शिक्षा के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष टी नेश्वर बघेल ने कहा कि वर्तमान समय में सामाजिक समरसता और एकता के लिए बाबा साहेब के विचार अत्यंत प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की भी सक्रिय भागीदारी रही। सम्यक बौद्ध महासभा के अध्यक्ष दिलीप सुखदेवे ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज को शिक्षा और अधिकार का महत्व समझाया, जिसे अपनाकर ही हम प्रगति कर सकते हैं। बौद्ध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कांडे ने कहा कि उनके विचारों को व्यवहार में उतारकर ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। अध्यक्षीय उद्बोधन में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की प्रेरणा देता है तथा उनके आदर्शों को अपनाकर ही सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में विभिन्न समाज से पदाधिकारी के रूप में भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कांडे, नगर अध्यक्ष दिलीप सुखदेव, छत्तीसगढ़ बौद्ध समाज से ईश्वर खोबरागड़े, अरुण उइके, संत रविदास समाज से छेदी लाल मालेकर, चिकवा समाज से मुकेश खस एवं महाप्रज्ञा बौद्ध विहार से विजय बोरकर की गरिमामयी उपस्थिति रही एवं दल्ली राजहरा भाजपा मंडल एवं निवासरत प्रदेश, जिला एवं मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एम.एस. श्रीजीत द्वारा किया गया। अंत में मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!