दल्ली राजहरामंगल वार 28 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541रामचरितमानस में एक प्रसंग आता है कि “परहित सरिस धरम नहिं भाई। पर पीड़ा सम नहिं अध माई॥”मतलब दूसरों का हित करने के समान कोई दूसरा धर्म नहीं है और दूसरों को पीड़ा देने के समान कोई नीचता ( अधर्म आचरण ) नहीं है। https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260427-WA0029.mp4यह प्रसंग आज चरितार्थ हुआ कुसुम कसा के राम जानकी सेवा समिति के कार्यकर्ताओं पर उन्होंने जो काम आज किया है वह इस रामचरितमानस के प्रसंग से चरितार्थ होता है । कुसुमकसा राम जानकी सेवा समिति के सदस्यों ने जब देखा कि गर्मी के दिनों में रेल से यात्रा करने के लिए जब यात्रीगण रेल्वे स्टेशन में पहुंचते हैं तो उन्हें गर्मी का सामना करना पड़ता है । रेल्वे प्रशासन की ओर से इसके लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है । स्टेशन मास्टर से भी उन्होंने चर्चा किया गया चर्चा किया तो भी बताया कि शासन की ओर से गर्मी में यात्रियों की ठंडी हवा के लिए कोई योजना नहीं है तब राम जानकी सेवा समिति के सदस्यों ने मदद करने की ठानी और उन्होंने आपसी सहयोग से एक वाटर कूलर खरीद कर रेल्वे स्टेशन मास्टर को सौपा है ।अब यात्री प्रतीक्षालय में यात्रीगण ठंडी हवा में बैठकर रेल का इंतजार कर सकते हैं । राम जानकी सेवा समिति ने अब तक कई ऐसे उदाहरण पेश की है जो आज के परिपेक्ष में अनुकरनीय है उन्होंने कई ऐसे जनहित में कार्य किए हैं । राम जानकी सेवा समिति के सदस्यों ने गर्मी के दिनों में राहगीरों के लिए ठंडा पानी का इंतजाम करते हैं , राम जानकी सेवा समिति के द्वारा हर साल कुसुमकसा से झरन माता मंदिर दल्ली राजहरा के लिए कुल 14 किलो मीटर का कावड़ यात्रा निकाली जाती है । गरीब बेटियों की हाथ पीला करने के समय हो या फिर किसी लाचार मरिज की अस्पताल में इलाज के लिए धन की आवश्यकता हो सेवा समिति कभी पीछे नहीं नहीं रही । जैसे भी इन्होंने जरूरतमंदों की सहयोग किया है ।पिछले वर्ष भूतपूर्व और वर्तमान सैनिकों के 70 परिवार को कुसुम कसा के एक मंच पर इकट्ठा कर उनका सम्मान किया था । जिनकी तारीफ मुख्य अतिथि बने कलेक्टर इंद्र जीत सिंह डहरवाल और एसपी सरजू राम भगत के द्वारा की गई थी । यात्रियों ने राम जानकी सेवा समिति की सेवा भावना की तारीफ की तो वहीं स्टेशन मास्टर ने भी आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य एवं समिति के संरक्षक संजय बैंस ने कहा कि वास्तव में सेवा का दूसरा नाम ही राम जानकी सेवा समिति है । जो आम जनमानस के समस्याओं को ध्यान में रखकर लोगो की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते है । समिति के अध्यक्ष संतोष जैन ने कहा कि हमारे समिति के सारे सदस्य जन सेवा को ही प्रभु सेवा मानकर ही हम ऐसे पुनीत कार्यों में लगे रहते थे हमारे स्टेशन मास्टर जी ने निवेदन किए थे । यहां पर यात्रियों के लिए एक कुलर की व्यवस्था हो ! हमारे समिति के सभी सदस्यों ने निरीक्षण किया जहां यह पर यात्रियों को गर्मी से परेशानी हो रही थी । इस लिए हमारी समिति प समिति के पूर्व अध्यक्ष गौरी शंकर साहू जी ने कहा कि हम जिस उद्देश्य के साथ समिति बनाए थे उसका उद्देश्य भी पूरा हो रहा है इस अवसर पर समिति के सचिव दिनेश जैन नितिन जैन कमलकांत साहू पुष्पजीत बैंस मनीष जैन कमलेश्वर सिन्हा मोती कुचेरिया देवराज जैन गजेंद्र सिन्हा राजा गुप्ता मोनू परिहार विजय जेठवानी मनीष जेठवानी अनिल जेठवानी जसराज कोचरिया वीरेंद्र सिन्हा योगेंद्र सिन्हा आशीष जैन मोनू गुप्ता पंकज जेठवानी दीपक यादव मयंक जैन विनोद सोनी सहित रेलवे के कर्मचारी उपस्थित रहे ।Spread the lovePost navigationमित्र बनना है तो कृष्ण और सुदामा की तरह बने ना कि मगरमच्छ और बंदर की तरह ।”:– कथावाचक श्री कामता प्रसाद शरण छत्तीसगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बने लखन साहू महासचिव की जिम्मेदारी मिली अमन यादव को ।