दल्ली राजहरा
मंगलवार 28 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

दल्लीराजहरा क्षेत्र के नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुएवार्ड 26 रेलवे इंस्टीट्यूट परिसर में पार्षद निधि से ओपन जिम के लिए आवश्यक सामग्री मंगवाई गई है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों को नियमित व्यायाम के लिए प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है।

टी ज्योति पार्षद ने बताया कि ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों को निःशुल्क व्यायाम का अवसर मिलेगा, जिससे वे दैनिक जीवन में फिटनेस को आसानी से शामिल कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ-साथ नागरिकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी अत्यंत आवश्यक है लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पड़ेगी और सामुदायिक सहभागिता को भी बल मिलेगा

स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए पार्षद निधि के इस उपयोग को सराहनीय बताया है।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!