दल्ली राजहरा

शुक्रवार 6 दिसंबर 2024

भोज राम साहू 98937 65541

विशेष

1. स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि होंगे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर

2. स्वास्थ्य शिविर में नगर के डॉक्टरों का किया जाएगा सम्मान

हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल द्वारा आज शुक्रवार 6 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के सहयोग से दल्ली राजहरा के ओपन एयर थिएटर में आयोजित किया जा रहा है । स्वास्थ्य जांच शिविर के मुख्य अतिथि होंगे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर एवं इस स्वास्थ्य जांच शिविर में दल्ली राजहरा के डॉक्टरों का भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा सम्मान किया जाएगा l

शिविर में हाइटेक हॉस्पिटल के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। जिसमें है डॉ रंजन सिंह गुप्ता हृदय रोग विशेषज्ञ , डॉक्टर अंजना चौधरी प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ , डॉक्टर आशीष देवांगन मेडिसिन एवं गैस्ट्रोलॉजी , डॉक्टर सुमन राव किडनी रोग विशेषज्ञ , डॉक्टर अपूर्व वर्मा नाक कान गला रोग विशेषज्ञ , डॉक्टर मिथिलेश देवांगन शिशु रोग विशेषज्ञ , डॉक्टर नवीन वैष्णव और डॉ दीपक सिंह ऑर्थोलॉजिस्ट l शिविर में भाग लेने के लिए आप इन जगहों पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं l जिसमें है एम एस श्रीजीत मोबाइल नंबर 9993692297 ऑनलाइन मित्र नगर पालिका के पास एवं संजीव सिंह 99813015 00 राजपूताना कंस्ट्रक्शन फायर ब्रिगेड के पास l भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ लें l छोटे बच्चों से लेकर सभी बुजुर्ग महिला पुरुषों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!