दल्ली राजहरा
सोमवार 18 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541

 

 राजहरा में हुआ के खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

 

मानव संसाधन विभाग लौह अयस्क समूह दल्ली राजहरा द्वारा आयोजित किए जा रहे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन आर बी गहरवार मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खान समूह के कर कमलो से राजहरा क्रिकेट ग्राउंड में संपन्न हुआ ।

 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर बी गहरवार ( मुख्य महाप्रबंधक राजहरा खदान समूह ) विशेष अतिथियों में जयप्रकाश , मयाराम ठाकुर , एन के साहू , मयंक दुबे , एसपी सिंह , एसके व्यास , तुषार राय चौधरी , गिरीश मढ़रिया , शैलेंद्र पटनायक, राजेश कुमार पांडे , तन्मय ,शिरीन , एवं अतिरिक्त श्रम कल्याण अधिकारी मुरलीधर चंद्राकर घनश्याम पारकर संतराम साहू एवं मानव संसाधन विभाग के सदस्य श्रमिक संगठन की ओर से प्रकाश क्षत्रिय जी गुरुवलु , श्रीनिवासलु राजेंद्र बेहरा मुस्ताक अहमद एवं अजय नारायण मिश्र एवं सभी खेलों के प्रशिक्षक गण उपस्थित थे ।

 यह खेल प्रशिक्षण शिविर दिनांक 18 मई 2026 से दिनांक 08 जून 2026 तक नगर के विभिन्न स्थानों पर संपन्न होगा । प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य दल्ली राजहरा एवं आसपास के क्षेत्र के 10 से 17 वर्ष के प्रतिभाशाली क्रीडा प्रेमी खिलाड़ियों की प्रतिभा का उन्नयन राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों के माध्यम से कर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाना होता है । इस वर्ष इस शिविर में 10 खेलो को शामिल किया गया है ।
 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षको में फुटबॉल के लिए लक्ष्मीकांत राउतेल, एथलेटिक्स के लिए तारासिंह और हंसकुमार, पावर लिफ्टिंग के लिए कृष्णा मूर्ति, वेट लिफ्टिंग के लिए अनिता शिंदे, जूडो-कराटे के लिए खुर्शीद आलम नार्वी, बॉक्सिंग के लिए टामिन साहू, वॉलीबॉल के लिए वी.के. पटले, क्रिकेट के लिए एस.पी. सिंह, बैडमिंटन के लिए अमित बादल तिवारी और टेबल टेनिस के लिए एस.के. व्यास को प्रशिक्षक बनाया गया है।

अपने उद्घाटन भाषण में मुख्य अतिथि श्री आर बी गहरवार ने खिलाड़ियों को उनके आगामी खेल जीवन में सफलता के लिए शुभकामना दी साथ ही साथ बीएसपी द्वारा विभिन्न खेलों के आयोजन में दिए जा रहे सहयोग की बातें बताई। उन्होंने कहा कि हम स्टील ही नहीं बनाते हम आयरन ओवर ही नहीं निकलते हम प्रतिभा भी तलाशते हैं । खेल के मामले में कहे तो चाहे भिलाई हो या राजहरा हो हमारे पास खेल के साधन और खेल के मैदान जितने मात्रा में उपलब्ध है वह शायद ही एक छोटी नगरी के रूप में किसी और शहर में उपलब्ध होगा । हमारे बीच नामी कई प्रशिक्षक भी है।

कहा जाता है कि “गुरु बिना ज्ञान ना गोसाई” मतलब आप बहुत अच्छा कर सकते हो यदि उन्हें और अच्छा करने के लिए अगर गुरु का साथ आपको मिल जाए तो अच्छाई की सीमा है वह बहुत जल्द ही बहुत ऊपर पहुंच जाती है । आप सब अच्छे हैं लेकिन अपनी अच्छाई में कई बार छोटी-मोटी कमजोरी छुपी रहती है वह हम समझ नहीं पाते । उसके लिए विद्या में पारंगत होने के लिए अच्छे गुरु की आवश्यकता होती है इस प्रशिक्षण शिविर में आप लोग अच्छे से अच्छा मन लगाकर खेल में पूरी तरह से पारंगत हो और अपना तथा अपने परिवार के साथ दल्ली राजहरा का भी नाम रोशन करो यही मेरी आप सबके लिए शुभकामनाएं हैं ।

 कार्यक्रम के प्रारंभ में मानव संसाधन विभाग की ओर से प्रबंधक गिरीश मढरिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं प्रस्तावना के साथ-साथ आयोजन में सहयोग के लिए मुख्य अतिथि को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1971 से प्रारंभ हुई इस खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मानव संसाधन विभाग द्वारा लगातार सफलतापूर्वक किया जा रहा है ।
 मानव संसाधन विभाग भिलाई स्टील प्लांट के द्वारा मानव के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास किया जाता है ।वह भी सिर्फ सेल के ही नहीं बल्कि इस क्षेत्र के आसपास के पूरे परिक्षेत्र जितने भी हैं उनका विकास होता है । व्यक्तित्व विकास के इस क्रम में शिक्षा खेल लोक कला संस्कृति मेल मंडई तीज त्योहार सभी का विकास के रूप में सदैव प्रयासरत है । इसी की अंतर्गत खेलों की प्रोत्साहन और उसके विकास के लिए लौह अयस्क समूह राजहरा विशेष रूप से प्रयासरत है और खेलों में नियमीत प्रशिक्षण के अलावा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का विशेष आयोजन होता है । जिसमें बच्चों के प्रतिभा को पहचान कर उनके प्रतिभाओं को तराशा जाता है ताकि आगे जाकर खेल के क्षेत्र में अपना तथा लौह नगरी का नाम रोशन कर सके ।

हर साल प्रशिक्षण शिविर का 3 सप्ताह का आयोजन होता है इस वर्ष 18 मई से 8 जून तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है । पिछले वर्ष 412 बच्चों ने इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लिए थे । इस वर्ष उम्मीद है कि 500 से ऊपर बच्चे प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे । इस प्रशिक्षण शिविर में सभी खेलों के प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों को खेल सामग्री दी जाती है तथा बच्चों को पौष्टिक आहार के रूप में चना गुड़ भी संस्था के द्वारा दी जाती है । खेल के इस महाकुंभ के आयोजन के लिए मैं हमारे खदान के मुखिया गहरवार जी को धन्यवाद देता हूं ।

कार्यक्रम में नगर के पांच खेल प्रशिक्षक कृष्णमूर्ति , हंस रावटे, प्रशांत मीणा, अनीता शिंदे और निकिता ठाकुर को विभिन्न खेलों में दल्ली राजहरा का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया गया ।

खेल प्रशिक्षण उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी प्रशिक्षकों को मानव संसाधन विभाग की ओर से खेल सामग्री का वितरण किया गया। खेल का उद्घाटन मुख्य अतिथि के द्वारा क्रिकेट खेल का बैटिंग कर किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन मानव संसाधन विभाग की ओर से एच आर पांडे के द्वारा किया गया ।

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!