दल्ली राजहराशुक्रवार 22 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 माथुर परिवार का अनुकरणीय कदम https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260522-WA0104.mp4 सेवा और सहयोग के लिए मशहूर माथुर परिवार ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। परिवार की बहू नेहा माथुर द्वारा 20 मई से 24 मई तक पांच दिवसीय निशुल्क समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ चार साल के नन्हे बच्चों से लेकर महिलाएं तक कैंडल आर्ट, बॉटल आर्ट, पेन होल्डर, क्ले आर्ट, रेजिन आर्ट और मिरर आर्ट जैसी बेशकीमती कलाएं सीख रही हैं।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260522-WA0105.mp4नेहा माथुर ने बताया कि उन्होंने ये सभी कलाएं सात-आठ साल की कड़ी मेहनत से खुद सीखी हैं, उन्हें किसी ने नहीं सिखाया। उनका मकसद है कि गर्मी की छुट्टियों में बच्चे खाली समय व्यर्थ न गंवाएं बल्कि अपनी पसंद की कला में महारत हासिल करें।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260522-WA0106.mp4उन्होंने कहा कि बच्चों को सिर्फ सही रास्ता दिखाने की जरूरत होती है, उसके बाद वे बेहतर से बेहतर करके दिखा सकते हैं। कैंप में कई बच्चे ऐसे हैं जिन्होंने पहले कभी आर्ट नहीं किया, लेकिन आज उनकी कलाकृतियां देखकर लगता है कि वे मुझसे भी आगे निकल गए हैं।इस कैंप की खास बात यह है कि यहां सिखाई जा रही रेजिन आर्ट की फीस बाहर दो से तीन हजार रुपये तक है और बॉटल आर्ट में भी दो से तीन सौ रुपये की लागत आती है। मगर नेहा माथुर न केवल निशुल्क प्रशिक्षण दे रही हैं बल्कि कला सामग्री भी अपनी ओर से मुफ्त उपलब्ध करा रही हैं। बच्चे अपनी बनाई कलाकृतियों को घर भी ले जा सकते हैं ताकि परिवार को दिखा सकें कि उन्होंने क्या सीखा है। इस पूरे आयोजन में माथुर परिवार का भरपूर सहयोग मिल रहा है। नेहा द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को देखकर हर कोई उनकी प्रतिभा की प्रशंसा किए बिना नहीं रह पाता। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शिरोमणि माथुर ने कहा कि माथुर परिवार अब तक सामाजिक, साहित्यिक और मनोरंजन के क्षेत्र में सक्रिय रहा है। आज पुत्रवधू नेहा माथुर शिक्षा और कला के जरिए सेवा कर रही हैं। हमारा उद्देश्य यही है कि बच्चे गर्मी की छुट्टियों में इधर-उधर न भटकें और कुछ नया सीखें। माथुर परिवार की ओर से यह एक छोटा सा प्रयास है ताकि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके। Spread the lovePost navigationरेलवे इंस्टीट्यूट ट्रॉफी का धमाकेदार आगाज, अंजलि स्टार और ज्योति वॉरियर्स ने जीते रोमांचक मुकाबले । राजहरा खदान का ठेका कार्य ठप, सैकड़ों मजदूर बेरोजगार: सीटू ने सौंपा ज्ञापन, जल्द काम शुरू करने की मांग ।