दल्ली राजहराशुक्रवार 22 मई 2026भोजराम साहू 9893 765541 ।राजहरा पुलिस को मिली डायल -112 छत्तीसगढ़ शासन ने दल्ली राजहरा थाना को नई डायल-112 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल की सौगात दी है। इस अत्याधुनिक वाहन के मिलने के बाद अब शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 24 घंटे 112 नंबर डायल कर पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेंगे। शासन की यह पहल अपराध नियंत्रण और त्वरित राहत के लिए मील का पत्थर साबित होगी।नई व्यवस्था के तहत सूचना मिलते ही पुलिस टीम चंद मिनटों के भीतर घटना स्थल पर पहुंचने का प्रयास करेगी। यह विशेष वाहन थाने में हर समय उपलब्ध रहेगा और जीपीएस सिस्टम से लैस होने के कारण इसकी सीधी निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी। लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा से आपातकाल में पुलिस की रिस्पांस टाइम और भी बेहतर हो जाएगी। दल्ली राजहरा शहर के साथ थाना क्षेत्र के सभी गांवों को भी इस सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा।नगर पुलिस निरीक्षक अविनाश सिंह ने बताया कि डायल-112 सेवा से पुलिस और जनता के बीच की दूरी खत्म होगी। यह व्यवस्था केवल अपराध रोकने तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचाने में भी मददगार बनेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में निडर होकर 112 पर कॉल करें क्योंकि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि डायल-112 का दुरुपयोग या फर्जी कॉल करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने थाना को डायल-112 वाहन मिलने पर छत्तीसगढ़ शासन और पुलिस प्रशासन का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि अब हर समस्या के समाधान के लिए नागरिक 112 डायल कर पुलिस का सहयोग लें। अपने आसपास कोई भी घटना या दुर्घटना होने पर तत्काल 112 पर सूचना देकर एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।Spread the lovePost navigationरेलवे इंस्टीट्यूट समर कैंप में सामान्य ज्ञान का प्रतियोगिता 53 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, नन्ही पूर्विका बनी आकर्षण का केंद्र । रेलवे इंस्टीट्यूट ट्रॉफी का धमाकेदार आगाज, अंजलि स्टार और ज्योति वॉरियर्स ने जीते रोमांचक मुकाबले ।