दल्ली राजहरा
गुरुवार 28 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541
दल्ली राजहरा नगर की जामा मस्जिद में गुरुवार को ईद उल अजहा का त्यौहार अकीदत और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह ईमाम हाफिज अब्दुल बशीर ने नमाज अदा कराई। नमाज से पहले खिताब में उन्होंने कहा कि कुर्बानी का असल मकसद अल्लाह की नज़दीकी हासिल करना है।

कुर्बानी सिर्फ जानवर की नहीं, बुराइयों की भी जरूरी”: मुश्ताक अहमद अंसारी  
मुस्लिम समाज के सदर मुश्ताक अहमद अंसारी ने कहा कि ईद उल अजहा हजरत इब्राहीम और हजरत इस्माईल की अजीम कुर्बानी की याद दिलाती है। जब हजरत इब्राहीम अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे की कुर्बानी देने लगे तो अल्लाह ने उनकी अताअत कबूल कर बेटे की जगह दुम्बा भेज दिया।

सदर ने कहा, “ईद उल अजहा सिर्फ जानवर जबह करने का नाम नहीं है। यह हमें अपनी ख्वाहिशों, गुरूर, हसद और बुराइयों को कुर्बान करने का संदेश देती है।” उन्होंने कुरआन की आयत का हवाला दिया कि अल्लाह तक न गोश्त पहुंचता है न खून, बल्कि बंदे का तकवा पहुंचता है।

समाज में मोहब्बत और अमन का पैगाम  
मुश्ताक अहमद ने कहा कि आज हमारा मुआशरा नफरत और खुदगर्जी का शिकार है। अगर हम ईद के हकीकी पैगाम को समझ लें तो समाज मोहब्बत, अमन और भाईचारे का गहवारा बन सकता है। कुर्बानी के गोश्त का एक हिस्सा गरीबों में तकसीम किया जाता है ताकि वे भी ईद की खुशियों में शरीक हो सकें।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित 
इस मुबारक मौके पर जामा मस्जिद के ईमाम जनाब अब्दुल बशीर साहब, नायब ईमाम जनाब अकीक नूरी साहब, जनाब शेख नय्यूम, सऊद आलम, शेख असलम, नवाब बड़गुजर, अंसार भाई, हाफिज मुन्नवर साहब, हाजी मजीद, गुलाम शिमनानी, अशरफ मेमन, इजराइल शाह वकील साहब, शफी बक्श, नदीम बड़गुजर, निजामुद्दीन फौजी, सुहैल फारूकी, एस अंसारी, तकीयदार जाहिर भाई, जुबैर अहमद, आरीफ भाई, निजाम भाई, कादिर भाई, इकराम रहमानी, राजा पठान, न्याज भाई, गुड्डू भाई, मोहम्मद फिरोज, मोहम्मद फरीद, मोहम्मद कलीम बड़गुजर, असलम कुरैशी, राजा हसन, अकरम हुसैन, आलम भाई फौजी, नूर आलम अंसारी, मोहम्मद फारूक, आजाद भाई, शह नवाज भाई, इमरान ईम्मू, फराज हुसैन, मोहसिन, अक्की सलामत, नफीस बड़गुजर, याशीर फारूकी, मुस्तकीम अली, अरहम शेख, साहिल अन्सारी, अरशद बक्श, इरफान मंसूरी, मोहम्मद आमिर, मुश्ताक अंसारी, गुड्डन भाई, जुगनू भाई सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!