दल्ली राजहरा
शुक्रवार 05 जून 2026
भोज राम साहू 9893 765541
          आज विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष 

समाजसेवी द्रौपती साहू ने बताया कि सिर्फ पौधे लगा देने से ही 5 जून की विश्व पर्यावरण दिवस की सार्थकता साबित नहीं होगी । यह सार्थक तभी होगा जब हम पौधे लगाने के साथ-साथ सच्चे मन से उसके पेड़ बन जाने तक सुरक्षा करें ।

हर साल विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर या बरसात आते ही या फिर हरियाली अमावस्या या और कई वजह लेकर लोगों के द्वारा पौधा लगाने के साथ साथ उसकी देखभाल भी करना चाहिए, और हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना है वृक्षारोपण के नाम से कहीं भी पौधे गाढ़ दिया जाता है और उसे देखने के लिए भी नहीं जाते और ना ही कभी उसमें पानी डाला जाता है नतीजा यह होता है कि पेड़ या तो सूख जाता है या तो पशुओं के भोजन बन जाता है। “एक पेड़ मां के नाम अभियान ….मां के नाम पर लोग वृक्षारोपण तो कर देते हैं लेकिन उसकी देखभाल नहीं हो पाई है पौधे लगाना से ज्यादा उसको जीवित रखना जरूरी है ।

द्रोपती साहू ने बताया कि पेड़ों से मुझे बहुत लगाव है इसी कारण मैंने अपने बाड़ी में कई तरह के पौधे लगाए हुए हैं । जो आज बड़े बन चुके हैं। मेरे द्वारा लगाए गए आम के पौधे आज विशाल रूप धारण कर लिया है तथा उसमें फल भी आना चालू हो गया है। अमरूद के पौधे 7 फीट से ज्यादा ऊंचे हो गए हैं इस तरह कई पौधे मैंने लगाए हैं साथ ही जीवन पर्यंत उनका पेड़ बन जाने तक रक्षा करने का भी बीड़ा उठाई है ।

घर के अलावा और भी जगह पर मैंने वृक्षारोपण की है मेरा प्रयास रहता है कि प्रतिदिन बोतलों से पानी ले जाकर वहां डालती हूं ताकि पौधे जल्द से जल्द बड़ा हो सके और उसे पाने की कमी महसूस ना हो । मैं सभी पर्यावरण प्रेमियों से निवेदन करती हूं कि पेड़ लगाने के साथ-साथ उसकी रक्षा भी करें । भले जीवन में आप पेड़ की संख्या ज्यादा ना बढ़ाएं। लेकिन यदि आप एक भी पेड़ लगाते हैं तो उसकी वृक्ष बन जाने तक अवश्य देखभाल करें ।

        सभी पर्यावरण प्रेमियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा भले जीवन में पेड़ो की संख्या ज्यादा न बढ़ाए लेकिन यदि एक भी पेड़ लगाते है तो वृक्ष बन जाने तक उसकी देखभाल अवश्य करे।

वृक्षारोपण नहीं, वृक्ष पालन कीजिए।।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!