दल्ली राजहरामंगलवार 09 जून 2026भोजराम साहू 9893 765541बस्तर के शेरों को मिला शौर्य चक्र बस्तर के नक्सल ऑपरेशन के नायक रहे छत्तीसगढ़ पुलिस के दो इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और रामेश्वर प्रसाद देशमुख को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के तीसरे सबसे बड़े वीरता सम्मान “शौर्य चक्र” से सम्मानित किया। 9 जून को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में दोनों अधिकारियों को यह सम्मान मिला।16 अप्रैल 2024 : वो 3 घंटे जिन्होंने इतिहास रच दिया कांकेर जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के हापाटोला जंगल में नक्सलियों ने घात लगाकर भीषण गोलीबारी शुरू कर दी थी। करीब 200 जवानों की सुरक्षा संकट में थी। इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और रामेश्वर प्रसाद देशमुख ने तुरंत जवाबी रणनीति बनाई। तीन घंटे से अधिक चली मुठभेड़ में चार जवान घायल हो गए, लेकिन दोनों अधिकारियों ने नक्सलियों को गोलीबारी में उलझाकर बड़ी होशियारी से घायल साथियों को सुरक्षित निकाल लिया। इस ऐतिहासिक अभियान में 15 महिला नक्सलियों समेत कुल 29 नक्सली मारे गए थे। इसे नक्सल विरोधी इतिहास के सबसे सफल अभियानों में गिना जाता है।बस्तर के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट अब तक 97 से अधिक नक्सलियों के खिलाफ सफल अभियान का नेतृत्व कर चुके हैं। उन्हें पहले भी पुलिस पदक सहित कई वीरता सम्मान मिल चुके हैं। वहीं इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख 56 से अधिक नक्सलियों के विरुद्ध अभियान में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उन्हें भी उत्कृष्ट साहस के लिए राष्ट्रपति द्वारा पूर्व में सम्मानित किया जा चुका है। दोनों अधिकारी बस्तर और राजनांदगांव के दुर्गम जंगलों में कई सफल ऑपरेशन कर सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी दिला चुके हैं।Spread the lovePost navigationढोरी ठेमा के लाल ने रचा इतिहास ,राइफलमैन भोजराम साहू को राष्ट्रपति से मिला “शौर्य चक्र” | पर्यावरण दिवस पर आंगनबाड़ी केंद्र में परिक्षेत्रीय साहू समाज 256 चौक का वृक्षारोपण |