दल्ली राजहरा
गुरुवार 11 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541
अमर शहीद विद्या चरण शुक्ला 

 ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने झीरम घाटी के अमर शहीद विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्लॉक अध्यक्ष रति राम कोसमा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने शहीद के तैल चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।
असमय जाना देश की अपूरणीय क्षति : कांग्रेस  
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विद्याचरण शुक्ल जी का असमय जाना देश और विशेषकर छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति थी। उनके विचार और देश सेवा की भावना हमेशा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करती रहेगी। वक्ताओं ने देश और प्रदेश के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया।
`दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि` 
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद विद्याचरण शुक्ल जी और झीरम घाटी के सभी शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 
इनकी रही उपस्थिति 

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष रति राम कोसमा, इंटक अध्यक्ष अभय सिंह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेस्वर, भूपेंद्र दिल्ली बार, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका रवि जसवाल, महेन्द्रन अप्पू, नितेश बाम्बेश्वर, चंदु सिन्हा, विवेक मसीह, विजय जोगदण्ड, राजकुमार साहू, जगदीश श्रीवास, श्रीनिवास राव, अनूप बाम्बेस्वर, कृष्णा यादव, युवराज साहू, पार्षद सूरज विभार, कुलदीप नोन्हारे और धीरपाल नेताम प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!