राजहरा भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर महेंद्र सिंह ( गुड्डू ) का प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के द्वारा पुष्प हार पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर दिया गया बधाई !

दल्ली राजहरा
सोमवार 23 दिसंबर 2024
भोज राम साहू 9893765541
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर का आज दल्ली राजहरा आगमन हुआ l उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर महेंद्र सिंह गुड्डू का पुष्प हार पहना कर स्वागत किया एवं बधाई दिए l
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि देश में और प्रदेश में दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार है जो कि हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है l जो कि भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक बेहतरीन माध्यम है l
पूरा भारतीय जनता पार्टी चाहता है कि महेंद्र भाई के नेतृत्व में इस बार भाजपा दल्ली राजहरा नगर पालिका में भारी बहुमत से जीतकर प्रथम बार नगर पालिका अध्यक्ष बनाए l महेंद्र भाई के ऊपर पूरे दल्ली राजहरा की भाजपा की जिम्मेदारी है l उनके कुशल नेतृत्व में राजहरा में प्रथम बार नगर पालिका अध्यक्ष बने यह हमारी बहुत बड़ी उपलब्धि होगी l
सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर पूरा मुट्ठी बांधकर काम करना होगा यह तभी संभव होगा l
नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कई पार्टी से कई दावेदार खड़े होंगे l लेकिन जिस व्यक्ति को पार्टी चुनती है l उसे ही आपको भी सर्वसम्मति से नगर पालिका अध्यक्ष का प्रत्याशी मानकर उसका समर्थन करना है क्योंकि नाम का विचार पार्टी की ओर से बहुत ही सोच समझकर किया जाएगा l इसलिए आप लोग हमेशा ध्यान रखेंगे जो भी व्यक्ति नामांकित होगा उनका भरपूर सहयोग कर भाजपा को जिताने में आप लोग अपना एड़ी चोटी एक लगाएंगे l इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुड्डू ने कहा कि पूरा राजहरा भाजपा मंडल तथा प्रदेश ने मेरे नाम पर विचार कर मुझे जो दायित्व सौपा है l मैं उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाऊंगा और इस बार दल्ली राजहरा में नगर पालिका में भाजपा की सरकार बनेगी यह मेरा आपसे वादा है l
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता एवं पूर्व पार्षद शंकर लाल साहू वार्ड नंबर 5 वार्ड , पूर्व एल्डरमैन नागेंद्र चौधरी उर्फ मोनू भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह के अलावा भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे l