दल्ली राजहरा
शुक्रवार 10 जुलाई 2026
भोजराम साहू 9893 765541
 भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार अभियान के तहत कुसुमकसा मंडल के व्यापारी प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। पार्टी ने युवा व्यापारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता अंकित टाटिया को व्यापारी प्रकोष्ठ का मंडल संयोजक तथा मनीष जैटवानी को सह-संयोजक नियुक्त किया है।
नियुक्ति की घोषणा के बाद कुसुमकसा मंडल क्षेत्र के व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। दोनों पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

 

(अंकित टाटिया)
भाजपा कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा (गांधी )ने दोनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अंकित टाटिया और मनीष जैटवानी व्यापारी वर्ग को संगठित करने, उनकी समस्याओं को संगठन तक पहुंचाने तथा व्यापारी प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 

नवनियुक्त मंडल संयोजक अंकित टाटिया एवं सह-संयोजक मनीष जैटवानी ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर हम पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरेंगे।  
उन्होंने जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला व्यापारी प्रकोष्ठ संयोजक गोविंद वाधवानी एवं मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा  के मार्गदर्शन में व्यापारी वर्ग के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

(मनीष जैटवानी)
इस अवसर पर बसंत जैन, राजू रावटे, संतोष जैन, हितेश कुमार डोंगरे, चंद्रप्रकाश भारद्वाज, संजय बैस, पुष्पजीत बैस, आशीष जैन, आलोक जैन, गोविंद शर्मा, शिवम धुरिया, आशीष धुरिया, सुशील वर्मा, शुभम गुप्ता, राहुल साहू, अमन मेश्राम, हार्दिक पटेल, ऋषभ उपाध्याय, तुषार साहू, आकाश चौधरी एवं अमन धुरिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
व्यापारियों ने विश्वास जताया कि दोनों के नेतृत्व में व्यापारी प्रकोष्ठ और अधिक सक्रिय होगा तथा व्यापारी वर्ग की समस्याओं के समाधान एवं संगठन विस्तार को नई दिशा मिलेगी।

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!