दल्ली राजहराशुक्रवार 10 जुलाई 2026भोजराम साहू 9893 765541दल्ली राजहरा के वार्ड क्रमांक 4 एकलव्य नगर में लंबे समय से चल रही अवैध शराब बिक्री के खिलाफ वार्ड के श्रमिक नेता संजय सिंह एवं समाजसेवी सुखचैन सिंह ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।दोनों नेताओं ने पत्र के माध्यम से जिला मजिस्ट्रेट बालोद, पुलिस अधीक्षक बालोद, जिला आबकारी अधिकारी, एसडीएम दल्ली राजहरा एवं थाना प्रभारी दल्ली राजहरा को अवगत कराया है कि वार्ड में एक व्यक्ति द्वारा शासन के नियमों को ताक पर रखकर खुलेआम अवैध शराब का कारोबार चलाया जा रहा है।पत्र में उठाए गए प्रमुख मुद्दे:1. महिलाओं की सुरक्षा खतरे में: आरोपी के ठिकाने पर सुबह से देर रात तक शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। नशे में धुत असामाजिक तत्व वार्ड की महिलाओं और युवतियों पर फब्तियां कसते हैं और अभद्रता करते हैं। इससे महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।2. स्कूली बच्चों पर बुरा असर: शराबियों की गाली-गलौज, मारपीट और अश्लील व्यवहार का सीधा असर वार्ड के स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। बच्चे डर के साये में स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं।नेताओं ने कहा कि स्थानीय नागरिकों द्वारा बार-बार आपत्ति जताने के बावजूद आरोपी का हौसला बुलंद है, जो प्रशासनिक शिथिलता को दर्शाता है। जिससे यह प्रतीत होता है कि उपरोक्त व्यक्ति को राजनीतिक पहुंच के व्यक्ति का संरक्षण प्राप्त है पत्र में मांग की गई है कि अवैध शराब माफिया के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सख्त गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज कर उसे तुरंत जेल भेजा जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि `यदि पत्र प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर अवैध कारोबार स्थायी रूप से बंद नहीं कराया गया, तो 27 जुलाई 2026 से जिला मुख्यालय या स्थानीय तहसील कार्यालय के सामने आमरण अनशन पर बैठेंगे। अनशन के दौरान स्वास्थ्य को होने वाली किसी भी क्षति की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। श्रमिक नेताओं ने प्रशासन से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा व सम्मान को ध्यान में रखते हुए त्वरित दंडात्मक कार्रवाई करने की अपील की हैSpread the lovePost navigationभाजपा कुसुमकसा मंडल व्यापारी प्रकोष्ठ को मिली नई ऊर्जा: अंकित टाटिया संयोजक, मनीष जैटवानी सह-संयोजक नियुक्त । भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में दल्ली राजहरा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा बनीं प्रदेश कार्यालय प्रभारी..!