दल्ली राजहरा

मंगलवार 24 दिसंबर 2024

भोजराम साहू 9893 765541

कर्मचारी प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंघ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान सह कैरियर गाइडेंस समारोह 29 दिसंबर को शहीद स्मारक भवन रायपुर में आयोजित किया जा रहा है।  इस समारोह में वर्ष 2024 में कक्षा 10 वी और 12 वी में प्रावीण्यता प्राप्त विद्यार्थियों को तथा समाज के प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा | इस अवसर पर मोटिवेशनल वक्ताओं द्वारा कैरियर गाइडेंस दिया जाएगा | समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रेमचंद पटेल, अतिविशिष्ट अतिथि विशेषर पटेल अध्यक्ष गौ सेवा आयोग छ.ग., विशिष्ट अतिथि मरार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बरत राम पटेल, संयोजक राजेन्द्र नायक पटेल, महासचिव प्रेम लाल पटेल, कोषाध्यक्ष गीताराम पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष आत्मनारायण पटेल, सुनील पटेल, सुरेन्द्र पटेल, श्रीमती कविता पटेल नायब तहसीलदार होंगे |

अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नागेश्वर पटेल करेंगे | मोटिवेशनल स्पीकर जागेश्वर कौशल संयुक्त कलेक्टर, गौतमचंद पाटिल डिप्टी कलेक्टर, राजेंद्र कुमार पटेल संयुक्त संचालक (वित्त), कौशलेन्द्र पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हरीश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक, राजू पटेल तहसीलदार, केजा राम पटेल नायब तहसीलदार, डॉ. चंद्रकात पटेल, डॉ. वर्षा पटेल, डॉ. आर. के. तलवरे और श्री मुरली मनोहर देवांगन डायरेक्टर कोचिंग संस्थान द्वारा कैरियर गाइडेंस दिया जायेगा | उपरोक्त जानकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल पटेल ने दी है | प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक पटेल प्रान्तीय उपकोषाध्यक्ष प्रीतम पटेल जिला कार्यकारी अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल कोषाध्यक्ष भीखम पटेल नीलकंठ पटेल डामन लाल पटेल ओमप्रकाश पटेल राकेश पटेल श्रीमती सुषमा पटेल योगेन्द्र पटेल ने समाज के विद्यार्थियों और पालकों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है |

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!