दल्ली राजहरा

मंगलवार 24 दिसंबर 2024

भोज राम साहू 9893765541

वार्ड क्रमांक 26 एवम् 27 में   श्री मद भागवत सप्ताह के आयोजन  में सहयोग करने के लिए मातृ शक्तियो  का सम्मान किया गया l

आयोजित भागवत सप्ताह के उपरांत वार्ड की आयोजक समिति की 12 सदस्यों का सम्मान समाज सेवी बॉबी छतवाल द्वारा किया गया l आयोजक समिति की बहनों का सम्मान साल और श्री फल भेंट कर किया गया l अपने संबोधन में बॉबी छतवाल ने कहा कि भागवत सप्ताह का आयोजन करके वार्ड की बहनों ने धर्म कर्म के प्रति अपनी जो रुचि दिखाई है l वह सराहनीय है एवं बहुत ही जिम्मेदारी वाला कार्य है। उन्होंने आगे कहा कि आज के युग में कोई यह नहीं कह सकता कि महिलाएं सिर्फ घर का काम ही कर सकती है और कुछ नहीं, एक नारी यदि चाह ले तो वह बड़े से बड़े कार्य को सम्पन्न के सकती है  lचाहे वह धार्मिक,सामाजिक,या राजनीतिक कार्य ही क्यों ना हो। मंडल महामंत्री रमेश गुर्जर ने भी वार्ड की माताओं को उनके इस सराहनीय कार्य की बधाई दी।

इन बहनों का सम्मान किया गया ललिता साहू, रखूं यादव, दुलारी यादव, सीमा यादव, पिला बाई, रेवती साहू, सरस्वती यादव,गुंजा बाई,गायत्री,चित्रश्वरी यादव ,खुशबू ,ये सभी माताएं महतारी वंदन का लाभ भी ले रही है ,इनसे महतारी वंदन योजना के विषय में चर्चा की दौरान लाभ ले रही बहनों ने बताया कि हर माह एक हजार रुपए बराबर उनके खाते में पहुंच रहे है l जब से विष्णु देव साय जी की सरकार आई है ,माताओं बहनों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है lमहतारी वंदन की राशि से घर का खर्च चलाने मे काफी मदद मिल रही है।  सभी ने मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद अदा किया।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!