दल्ली राजहरा

बुधवार 25 दिसंबर 2024

भोजराम साहू 9893765541

 

ग्राम कुसुमकसा के टोला पारा मे गांव के भूमियार देव का भूमिपुजन जनपद सदस्य संजय बैस के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम सरपंच शिवराम सिंन्द्रामे समाज प्रमुख मोहन हिड़को जगन्नाथ सिवना जोगी राम गांव के बैगा जन उपस्तिथ रहे सर्व प्रथम भूमियार देव पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया अतिथियों के स्वागत पश्चात ग्रामीन सिमिति के प्रमुख जगन्नाथ सिवना ने स्वागत उदबोधन मे कहा की आज भूमियार देव का निर्माण कार्य का भूमिपुजन हम सभी गांव के लोगो का स्वपन जैसा सैकड़ो वर्ष पूर्व हमारे टोला पारा को बसाने वाले जिनके कृपा दृष्टि से हम गांव मे सुख शान्ति से रहते है l हम सभी हमारे जनपद सदस्य का आभार मनाते है l हमारे गांव के पुरखा देव स्थल का निर्माण कार्य करने के लिये अपनी निधि से राशि स्वीकृति कर इसे सजाने का जिम्मा लिया है l

सरपंच शिवराम सिंन्द्रामे ने कहा हम लोग वर्षो से कई जन प्रतिनिधियों से भूमियार देव स्थल का निर्माण कार्य करने की मांग करते आ रहे थे l लेकिन भूमियार देव स्थल के निर्माण कार्य कराने के लिये पर आज जाकर हमारे जनपद सदस्य संजय बैस जी ने पूरा किया है l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य संजय बैस ने सम्बोधित करते हुये कहा कि आज मेरा सौभाग्य है कि देव स्थल भूमियार देव का निर्माण मेरे जनपद निधि से हो रहा है l ग्रामीण जन की मांग पर आज देव स्थल का निर्माण कार्य प्रारम्भ हुआ l ये हमारे गांव की धरोहर के साथ हमारी गांव की संस्कृति है l जिसे सजोने की जिम्मेदारी हम सबकी है l वर्षो पूर्व टोलापारा पर मिटकू मारकम जी ने इस गांव को बसाया और उन्ही से गांव की शुरुआत हुई उनका पुण्य प्रताप से गांव खुशहाल है l उनका आशिर्वाद हम सब पर सदा बना रहे l

 

इस अवसर पर जोगी राम रावटे ,मोहन हिड़को , जागेश्वर भोई ,नारायण यादव , किरतून ठाकुर ,मान सिंग तारम और ग्रामीण जन उपस्तिथ रहे l

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!