दल्ली राजहरा बुधवार 22 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 👉एसपी किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन में मिशन नवचेतना के तहत बड़ी कार्रवाई । 👉BNSS में 7 गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में 1 आरोपी पर केस । बालोद जिले में शांति व्यवस्था और नशा मुक्ति के लिए चलाए जा रहे “मिशन नवचेतना” के तहत पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डौण्डीलोहारा के पर्यवेक्षण में देवरी पुलिस ने मारी बंगला क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी देवरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।पहली कार्रवाई: 37 पाव देशी शराब के साथ 1 गिरफ्तारमुखबिर की सूचना पर देवरी पुलिस ने कबरा रोड के पीछे मारी बंगला में दबिश दी। यहां आरोपी अरविंद साहू पिता नकुल राम साहू उम्र 28 वर्ष निवासी देवरी बंगला अवैध रूप से शराब बेच रहा था। पुलिस ने मौके से 37 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 6.660 बल्क लीटर और बिक्री की रकम ₹300 जब्त की। जब्त मशरूका की कुल कीमत ₹3,260 है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 2015 की धारा 34(2) में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। दूसरी कार्रवाई: विवाद की आशंका पर 7 लोग गिरफ्तार इसी क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा और शराब के खिलाफ अभियान के दौरान कुछ आदतन शराबी विवाद कर माहौल खराब कर रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।सार्वजनिक शांति भंग करने की आशंका पर 7 आदतन विवादियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता BNSS की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी को सीडीएम न्यायालय डौण्डीलोहारा में पेश किया गया।पुलिस की अपीलबालोद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा के मजदूर परिवार के बेटे पूर्वांश ने NEET में पाई सरकारी MBBS सीट, CUET- JEE में भी लहराया परचम राजहरा में माइंस सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान कार्यशाला व्यावहारिक चरण में पहुंची, खदानों में सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती ।