दल्ली राजहरा मंगलवार 28 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541
धारा 71, 67, 125 और ई-वे बिल पर हुई चर्चा

 

दल्लीराजहरा के व्यापारियों को जीएसटी के नवीनतम प्रावधानों और कर अनुपालन की सटीक जानकारी देने के उद्देश्य से सोमवार को पूज्य सिंधु भवन में एक विशेष जीएसटी सेमिनार का आयोजन किया गया। इस आयोजन को छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री – दल्लीराजहरा इकाई, अनाज किराना व्यापारी संघ एवं राजहरा व्यापारी संघ ने संयुक्त रूप से किया।

जानकारी के अभाव में होती है गलती” 

 

सेमिनार में मुख्य अतिथि जीएसटी विभाग के प्रभात सोनी एवं विशेष अतिथि तरन्नुम अली उपस्थित थीं। मुख्य वक्ता के रूप में सीए चेतन तरवानी ने व्यापारियों को कानूनों की बारीकियां समझाईं। जीएसटी विभाग से धनंजय तिवारी और कामेश्वर देव भी मौजूद थे।

चैंबर अध्यक्ष अमित कुकरेजा ने कहा कि वर्तमान में जीएसटी कानूनों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। जानकारी के अभाव में व्यापारी अनजाने में त्रुटियां कर बैठते हैं जिससे आर्थिक नुकसान और कानूनी परेशानी हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह सेमिनार केवल जानकारी का मंच नहीं, बल्कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का अवसर भी है।
oplus_2097154
धारा 71, 67, 125 और ई-वे बिल पर विस्तार से चर्चा
सीए चेतन तरवानी ने व्यापारियों को उनके अधिकारों के साथ-साथ जीएसटी की धारा 71, 67, 125 और ई-वे बिल के प्रावधानों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इनकम टैक्स में हुए नए बदलाव, कौन व्यापारी टैक्स के दायरे में आएगा और किनके लिए ऑडिट जरूरी है, इस पर भी प्रकाश डाला।

जीएसटी अधिकारी प्रभात सोनी ने कहा कि विभाग का उद्देश्य व्यापारियों को दंडित करना नहीं, बल्कि जागरूक बनाना है। यदि व्यापारी समय पर सही जानकारी लेकर नियमों का पालन करें तो नोटिस और विवादों से बचा जा सकता है।सेमिनार में व्यापारियों ने सीधे विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी शंकाओं का समाधान भी पाया।

 

डौंडी, बालोद के व्यापारी भी हुए शामिल

कार्यक्रम में डौंडी, कुसुमकसा, बालोद एवं आसपास क्षेत्र के व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन राज कुमार सोनी ने किया। स्वागत भाषण अनाज किराना संघ के अध्यक्ष कैलाश छाजेड़ ने दिया और आभार कुशल कथूरिया ने व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी शंकर कुकरेजा तिलोक चंद जैन मोहन छाजेड़ झूमरलाल छाजेड गुलाब कुकरेजा तरुण खटवानी राजू लखानी सुरेश जायसवाल रमेश जायसवाल संजय बैंस आलोक गुप्ता मांगीलाल जैन दिनेश जैन महावीर चोपड़ा अमित जायसवाल राजेश पटेल शेखर गुप्त नवदीप गुप्ता सहित चैंबर, राजहरा व्यापारी संघ एवं अनाज किराना व्यापारी संघ के सदस्यगण मौजूद रहे।

 

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!