दल्ली राजहरा मंगलवार 28 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541 3 माह से नहीं हुआ समतलीकरण , बरसात में हादसों का खतरा, नगर पालिका की भूमिका पर भी उठे सवाल । पंडर दल्ली क्षेत्र में जल आवर्धन योजना का काम आम जनता के लिए मुसीबत बन गया है। पाइपलाइन बिछाने के नाम पर ठेकेदार के द्वारा बीएसपी की मजबूत सड़क को करीब 3 से 4 माह पहले 9 से 10 जगह पर काटा गया था, लेकिन नियम के अनुसार उसे सीमेंट-गिट्टी या डामर-गिट्टी से समतल करने के बजाय मात्र मिट्टी से भरकर छोड़ दिया गया। बरसात के कारण अब वह मिट्टी बह गई है और सड़क पर 6 इंच से 9 इंच तक गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चे, कोकान माइंस ड्यूटी जाने वाले कर्मचारी, महिलाएं और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।“लोग गिर रहे हैं, हमें शर्म आती है ।”पंडर दल्ली चौक के राजा किराना स्टोर संचालक राजा जायसवाल ने बताया कि आसपास से मिट्टी लाकर गड्ढों को पाटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा “स्कूल के बच्चे और ड्यूटी जाने वाले कई बार गड्ढों के कारण गिर चुके हैं। इसे देखकर हमें शर्मिंदगी महसूस होती है। घटना न हो इसलिए हम खुद मिट्टी डालकर समतलीकरण कर रहे हैं।”रात में बढ़ जाता है खतरा गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने से वाहन चालकों को यह समझ नहीं आता कि सड़क समतल है या गड्ढा। कई बार गाड़ियां असंतुलित होकर गिर रही हैं और दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। दिन में लोग किसी तरह बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात में अंधेरे के कारण परेशानी और बढ़ जाती है।ये हैं मुख्य क्षतिग्रस्त स्थान पंडर दल्ली क्षेत्र में निम्न जगहों पर सड़क काटी गई है: 1. पूर्व पार्षद स्व. नारायण राव के घर के सामने – 1 जगह 2. राजा किराना स्टोर के पास – 2 जगह 3. पंडर दल्ली स्वागत द्वार के पास – 2 जगह 4. बीएसपी क्वार्टर नंबर 314 के पास – 3 जगह 5. बीएससी क्वार्टर नंबर 20 III/A के पास – 2 जगह 6. पंडर दल्ली सोसायटी के पास – 1 जगह इस सड़क का उपयोग बीएसपी के नियमित व ठेका कर्मचारी, शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे और वार्डवासी बाजार, रेलवे स्टेशन, माइंस सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए करते हैं। नगर पालिका पर भी सवाल स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल आवर्धन योजना के ठेकेदार की लापरवाही तो है ही, लेकिन नगर पालिका दल्ली राजहरा के अधिकारी भी कम दोषी नहीं हैं। कार्य समाप्त हुए 2-3 माह से अधिक हो चुके हैं, लेकिन आज तक समतलीकरण नहीं किया गया। इसी तरह वार्ड क्रमांक 2 आजाद नगर, रामनगर चौक क्षेत्र में भी पाइपलाइन बिछाने के बाद लाखों रुपए की लागत से बनी सड़क को ठेकेदार द्वारा खोदकर ऐसे ही छोड़ दिया गया है। इससे वार्डवासियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। पंडर दल्ली वार्ड वासी प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि अविलंब सड़क की मरम्मत कर ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।Spread the lovePost navigationराजस्व ग्राम घोषित होने के 1 साल बाद भी ऑनलाइन दर्ज नहीं दर्राटोला, ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन । चैंबर के सेमिनार में सीए और जीएसटी अधिकारियों ने दिए अनुपालन के टिप्स ।