दल्ली राजहरा

शुक्रवार 26 दिसंबर 2024

भोज राम साहू 9893 765 541

 

मौसम परिवर्तन की वजह से आज शहर में कोहरा का दबदबा था l आज सुबह 6:00 बजे ही कोहरा हल्का नजर आया जो धीरे-धीरे करके पूरे दल्ली राजहरा को अपने आगोश में समेट लिया l

लगभग 8:30 बजे तक चारों तरफ कोहरा ही कोहरा नजर आ रहा था l

जिसके कारण विजिबिलिटी में कमी आयी l कोहरे की वजह से लौह नगरी दल्ली राजहरा किसी पर्वतीय प्रदेश जैसा नजर आ रहा था l ऐसा लग रहा था कि पूरा शहर किसी पर्वतीय स्थल में परवर्तीत गया हो l मौसम का आनंद लेने व्यू प्वाइंट पर लोग पहुंचे थे जहां लोगों की भीड़ भी नजर आई l

दल्ली राजहरा के प्रमुख स्थल भीष्म रथ , सप्तगिरि पार्क, श्रम वीर चौक तथा जैन भवन चौक का नजारा एक अलग ही नजर आ रहा था l वही टाउनशिप स्थित ओपन थिएटर पास के चौंक भी अपनी एक विशेषता लिए हुए नजर आए l

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!