दल्ली राजहरा शुक्रवार 31 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541ओबीसी महासभा ने पीएम मोदी और सीएम साय के नाम सौंपा ज्ञापनसामाजिक न्याय और किसान हितों को लेकर ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़, नगर इकाई दल्लीराजहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंडी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन की प्रमुख 4 मांगें1. 27% आरक्षण और अलग जनगणना महासभा ने पूरे देश में “वन नेशन-वन रिजर्वेशन” नीति लागू करने की मांग की। इसके तहत शिक्षा, सरकारी नौकरियों, विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका सहित सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण समान रूप से दिया जाए। इसे संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की भी मांग रखी गई। साथ ही वर्ष 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी वर्ग की पृथक गणना कराने की मांग की गई। महासभा ने कहा कि देश में ओबीसी की आबादी बड़ी है, लेकिन शिक्षा और रोजगार में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा।2. छत्तीसगढ़ में लंबित 27% आरक्षण लागू हो छत्तीसगढ़ में लंबे समय से लंबित 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को लेकर राज्य सरकार से अध्यादेश या कानून लाकर तत्काल लागू करने की मांग की गई।3. “ओबीसी कृषि भूमि संरक्षण अधिनियम” बने । आदिवासी समाज की तरह ओबीसी किसानों की कृषि भूमि को भी कानूनी संरक्षण देने की मांग की गई। प्रस्ताव दिया गया कि ओबीसी वर्ग की कृषि भूमि केवल ओबीसी समुदाय के व्यक्ति को ही बेची जा सके। गैर-ओबीसी को भूमि विक्रय के लिए कलेक्टर की विशेष अनुमति अनिवार्य हो। 4 भूमि धोखाधड़ी रोकने कानून जाली दस्तावेज, दबाव या कम कीमत पर रजिस्ट्री जैसी धोखाधड़ी रोकने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान बनाने की मांग की। प्रत्येक भूमि विक्रय से पहले तहसील स्तर पर जांच अनिवार्य करने और पिछले 20 वर्षों में हुई संदिग्ध भूमि बिक्री की जांच कर अवैध रजिस्ट्रियों को निरस्त कर भूमि मूल किसानों को वापस दिलाने की मांग भी शामिल है।ज्ञापन सौंपने में ये रहे मौजूद ज्ञापन सौंपने के दौरान ओबीसी महासभा बालोद जिला अध्यक्ष यज्ञ देव पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती सोनकर, बालोद जिला महिला अध्यक्ष प्रतिमा यादव, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार दिल्लीवार, नगर पालिका दल्लीराजहरा अध्यक्ष तोरण लाल साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, छत्तीसगढ़ समन्वय समिति अध्यक्ष रामदास मानिकपुरी, सिन्हा समाज अध्यक्ष रमेश सिन्हा, साहू समाज अध्यक्ष शीतल साहू, कुर्मी समाज अध्यक्ष विष्णु चंद्रवंशी, संत राम सेन, घनश्याम, पार्षद सुरेश जायसवाल, चेतन साहू, विजय सिन्हा, कोमल प्रसाद आँचल, प्रकाश दिनेश कांत नेमसाहू, वीरेन्द्र देवांगन, राजू विनायक, विजय कुमार देशमुख, के. ईश्वर राव, लक्ष्मण शर्मा, पितांबर साहू, बृजलाल सिन्हा, हुमन निषाद, मनीराम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationमहतारी वंदन वृक्षारोपण महाअभियान: वार्ड 26 की महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र में लगाया “एक पेड़ माँ के नाम”