दल्ली राजहरा रविवार 09 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 कहा- 15 साल से जनता का आशीर्वाद मिल रहा, महंगाई-बेरोजगारी पर केंद्र-राज्य सरकार को कोसा डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेंडिया ने आदिवासी बाहुल्य विकासखंड डौंडी के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विधायक निधि से स्वीकृत विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद और प्यार के कारण ही उन्हें 15 वर्षों से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल रहा है। इसके लिए वे विधानसभा क्षेत्र की जनता का हमेशा आभारी रहेंगी। विधायक अनिला भेंडिया ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनी है तब से देश के पढ़े-लिखे युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। जो सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध नहीं करवा सकती उसे सरकार में रहने का कोई अधिकार नहीं है, उसे तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।उन्होंने महंगाई को लेकर कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में खाने-पीने की हर वस्तु, गैस सिलेंडर, बिजली का बिल और पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस सरकार के समय गैस सिलेंडर 400 रुपये में मिलता था जो आज 1040 रुपये तक पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल 50-60 रुपये से बढ़कर 109 रुपये के पार हो गया है। कांग्रेस के समय 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलती थी और लोगों का बिल 200-300 रुपये आता था, जबकि अब लगभग 1000 रुपये का बिल आ रहा है। विधायक ने कहा कि सरकार सभी घरों में स्मार्ट मीटर लगा रही है जो सामान्य मीटर की तुलना में ज्यादा तेजी से घूमता है और बिल बढ़ाता है। उन्होंने आम जनता से स्मार्ट मीटर का खुलकर विरोध करने और अपने घरों में इसे न लगवाने की अपील की।विधायक अनिला भेंडिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के पास पैसों की भारी कमी है। इसी कारण विधायकों की निधि पूरी नहीं मिल रही है और पंचायतों, जनपद, जिला पंचायतों तथा नगरीय निकायों को भी उनकी निधि उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे जनप्रतिनिधि क्षेत्र का विकास नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर भाजपा के जनप्रतिनिधि भी अपनी सरकार से नाराज हैं। प्रदेश में सड़क, पुल-पुलिया और कई भवनों के निर्माण कार्य बजट के अभाव में आधे-अधूरे पड़े हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर शराबबंदी के वादे से मुकरने का भी आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस सरकार स्कूल और कॉलेज खुलवाती थी ताकि बच्चे पढ़-लिखकर आगे बढ़ें, जबकि भाजपा सरकार हर जगह शराब दुकानें खुलवा रही है। हर गली-मोहल्ले में अवैध शराब बिक रही है जिससे बच्चे और युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार शराब बेचकर कमाई करने में लगी है, उसे युवाओं के भविष्य की कोई चिंता नहीं है।विधायक ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भूपेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की थीं। महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराया गया था जिससे वे अपने गांव में रहकर आत्मनिर्भर बन रही थीं। लेकिन भाजपा सरकार ने उन सभी योजनाओं को बंद कर महिलाओं का रोजगार छीन लिया है। कार्यक्रम के दौरान विधायक अनिला भेंडिया ने ग्राम पंचायत लखमाटोला में रंगमंच, ग्राम पंचायत गुदुम में यात्री प्रतीक्षालय, ग्राम पंचायत मरकाटोला में रंगमंच और ग्राम सालहेटोला में शेड निर्माण का भूमिपूजन किया। वहीं ग्राम पंचायत पुसावड़ में सामुदायिक भवन का लोकार्पण और सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। ग्राम पंचायत बिटाल में शीतला मंदिर और हल्बा समाज भवन में बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम कोंडेकसा में महिला समितियों को सिलाई मशीन भी भेंट की गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवप्रसाद बारला, विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कोमेश कोर्राम, सचिव कैलाश राजपूत, पूर्व जनपद सदस्य कोमलेंद्र चन्द्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा अध्यक्ष रतीराम कोसमा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, पूर्व पार्षद के ईश्वर राव, रामजतन भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, सरपंच, पंच और ग्रामीणजन उपस्थित थे।Spread the lovePost navigationनगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने दल्ली राजहरा की 130 एकड़ भूमि राजस्व विभाग को हस्तांतरित करने की मांग को लेकर सेल चेयरमैन को लिखा पत्र । संडे मेगा स्टोरी की 50 वीं कहानी “सांस हो रही है कम _आओ पेड़ लगाए हम” “मिशन 100 करोड़ वृक्ष” ।