दल्ली राजहरा गुरुवार 13 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

300 फीट लंबे तिरंगे के साथ “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठी लौह नगरी

 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चल रहे “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” अभियान के तहत गुरुवार को दल्ली राजहरा में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। 

भारतीय जनता पार्टी बालोद जिला अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख के मार्गदर्शन एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू के नेतृत्व में नगर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जैन भवन चौक से प्रारंभ होकर श्रमवीर चौक, बस स्टैंड, फव्वारा चौक, गुप्ता चौक, पेट्रोल पम्प होते हुए माइंस ऑफिस से वापस जैन भवन चौक पर समाप्त हुई।
यात्रा में उमड़ा जनसैलाब  

 

इस राष्ट्रभक्ति यात्रा में वरिष्ठ नागरिक, भाजपा पदाधिकारी, पार्षदगण, एल्डरमैन, व्यापारी बंधु, युवा वर्ग, पत्रकारगण, सामाजिक प्रबुद्धजन, कॉलेज एवं स्कूलों के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, सर्व समाज समरसता समिति के पदाधिकारी, नारी शक्ति एवं नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्वच्छता दीदियां भी शामिल हुईं।
यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। यात्रा की सबसे खास बात रही 300 फीट लंबा तिरंगा। सरस्वती शिशु मंदिर, स्वामी आत्मानंद स्कूल नया बाजार, जय भवानी स्कूल पुराना बाजार, गांधी विद्या मंदिर एवं श्री गुरु नानक हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों में 300 फीट लंबा तिरंगा थामकर राष्ट्रभक्ति की मिसाल पेश की। 

पूरे मार्ग में “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय” और देशभक्ति गीतों के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। धूप और गर्मी की परवाह किए बिना हजारों की संख्या में लोग तिरंगे के सम्मान में हाथों में तिरंगा लेकर चले। नगर में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत उत्साह देखने को मिला।
समापन पर दिए गए प्रेरणादाई उद्बोधन  
यात्रा के समापन पर भाजपा जिला महामंत्री श्री सौरभ लूनिया एवं श्री विशाल मोटवानी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।
श्री सौरभ लूनिया ने कहा: “तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है। आज की यह तिरंगा यात्रा हमें यह सिखाती है कि हम अपने देश और तिरंगे के प्रति कितना सम्मान रखते हैं।”

 “आज का युवा निश्चित रूप से भारत माँ के सम्मान और राष्ट्र प्रेम के लिए आगे बढ़ेगा। हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प है।”
उन्होंने सभी नागरिकों से 13 से 17 अगस्त तक अपने घरों, कार्यस्थलों एवं सरकारी-निजी भवनों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने का आह्वान किया।
.कार्यक्रम का समापन छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
समापन के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने देशभक्ति गीत “यह देश है वीर जवानों का, मस्तानों का” पर नृत्य कर माहौल को और भी देशभक्ति से भर दिया। तिरंगे के सम्मान में हर हाथ लहरा रहा था और हर दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा दिखाई दे रहा था।

मंडल अध्यक्ष ने जताया आभार  
कार्यक्रम के अंत में भाजपा दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू ने सभी अतिथियों, भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, नगरपालिका कर्मचारियों, पत्रकार बंधुओं, पुलिस प्रशासन एवं नगरवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा: “आइए हम सब मिलकर संकल्प लें – हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा! हर दिल में राष्ट्रभक्ति, हर कदम देश के नाम।”

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!