दल्ली राजहरा शुक्रवार 14 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 देश के आजादी के 80वें वर्षगांठ के अवसर पर रेलवे इंस्टिट्यूट दल्ली राजहरा द्वारा 15 अगस्त को ठीक शाम 5 बजे से “एक शाम – देश के नाम” एकल देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति का उद्देश्य युवाओं एवं नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना है। प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई आयु सीमा का बंधन नहीं है। बच्चे से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक कोई भी भाग ले सकता है।प्रतिभागियों को केवल देशभक्ति गीत ही गाने होंगे। प्रत्येक प्रतिभागी अधिकतम दो गीतों की तैयारी कर सकता है। प्रतियोगी कराओके या स्वयं के म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट के साथ भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में अधिकतम 15 प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे। विजेताओं को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 2500 रुपये, द्वितीय 1500 रुपये एवं तृतीय पुरस्कार 1000 रुपये रखा गया है। पंजीयन 15 अगस्त दोपहर 1 बजे तक । इच्छुक प्रतिभागी अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं 50 रुपये शुल्क जमा कर पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 अगस्त दोपहर 1 बजे तक है। संपर्क: धान सिंह ध्रुव 9752444625, टी. रमन्ना 9752443440, डिंकु 9993863147 समिति का निर्णय सर्वमान्य होगा।Spread the lovePost navigationछत्तीसगढ़ तीर्थ योजना के तहत 75 श्रद्धालु अयोध्या-काशी रवाना । हितकसा, कुमारकार्गो, के बंद पड़े कार्यों को तत्काल चालू करने के लिए मुख्य महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन_छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ ।