दल्ली राजहरा शुक्रवार वार 14 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बालोद जिले के लिए गर्व का क्षण आया। जिले में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक विनय कुमार साहू को आज राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान उन्हें नारायणपुर जिले में DySP DRGके रूप में पदस्थ रहने के दौरान नक्सल विरोधी अभियानों में प्रदर्शित अदम्य साहस और शौर्य के लिए दिया गया है।

 

एक वर्ष में दूसरी बार मिला सम्मान

 

उल्लेखनीय है कि उपुअ विनय कुमार साहू को इस वर्ष 2026 में ही दो अलग-अलग नक्सल अभियानों में उत्कृष्ट वीरता के लिए दूसरा राष्ट्रपति वीरता पदक मिला है। एक वर्ष में दो बार यह सम्मान प्राप्त करना पूरे छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गौरव की बात है।

वर्ष 2022 से 2025 तक वे जिला नारायणपुर में उप पुलिस अधीक्षक, DRG एवं नक्सल अभियान प्रभारी के रूप में पदस्थ थे। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण नक्सल अभियानों का सफल नेतृत्व किया। वर्तमान में उपुअ विनय कुमार साहू पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, बालोद के पद पर जिला बालोद में कार्यरत हैं।

 

उनकी इस उपलब्धि पर जिले के पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रहे सभी जवानों के मनोबल को बढ़ाएगा ।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!