दल्ली राजहरा शुक्रवार 14 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

आज के दौर में जहां जन्मदिन पर महंगे खिलौने, कपड़े और केक का चलन है, वहीं दल्ली राजहरा के पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू ने अपने बेटे पार्थ साहू के जन्मदिन को एक नई मिसाल बनाकर पेश किया।

प्रदीप साहू ने 13 अगस्त 2026 को बेटे के जन्मदिन पर कोई महंगा उपहार देने की बजाय उसे एक फलदार पौधा भेंट किया और घर की बाड़ी में उसका रोपण किया। साथ ही वार्ड क्रमांक 17 की  आंगनवाड़ी में बच्चों को फल भी वितरित किए गए।
प्रदीप साहू का कहना है कि “महंगा उपहार कुछ साल में खत्म हो जाएगा, लेकिन एक पेड़ पीढ़ियों तक साथ रहेगा”। यह सिर्फ पौधा लगाना नहीं, बल्कि बेटे के भविष्य के साथ प्रकृति के भविष्य को संवारने का प्रयास है।

 

प्रतिवर्ष मनाते हैं “हरियाली वाला जन्मदिन”  

 

प्रदीप साहू अपने दोनों बच्चों के प्रत्येक जन्मोत्सव पर प्रतिवर्ष वृक्षारोपण करते हैं और लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाते हैं। जैसे-जैसे बच्चों की उम्र बढ़ रही है, वैसे-वैसे उनके नाम से लगे पौधे भी बड़े होकर प्रकृति को हरा-भरा कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पार्थ के नामकरण के अवसर पर भी पौधारोपण किया गया था और घर आए मेहमानों को उपहार स्वरूप एक-एक पौधा भेंट किया गया था। उनमें से कई पौधे आज बड़े वृक्ष बन चुके हैं। यानी एक परिवार से शुरू हुई यह पहल अब कई घरों तक हरियाली पहुंचा चुकी है।

 

प्रदीप साहू की यह पहल समाज के लिए प्रेरणा है कि कैसे छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाया जा सकता है
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!