1. दल्ली  राजहरा रविवार 16 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जामा मस्जिद दल्ली राजहरा के प्रांगण में सुबह 9 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों को याद करते हुए आपसी भाईचारे और देश की तरक्की में योगदान देने का संकल्प लिया गया।

जामा मस्जिद कमेटी के सदर शेख नैय्यूम ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी। 

 

इस अवसर पर सदर शेख नैय्यूम ने कहा कि यह दिन उन देशभक्तों की कुर्बानी को याद करने का है जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमा लेकिन अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी स्वीकार नहीं की। उन्हीं की कुर्बानी के कारण आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं।

 

जामा मस्जिद के पूर्व सदर मुश्ताक अहमद अंसारी ने कहा कि सभी जानते हैं कि हमारा देश किन संघर्षों के बाद आजाद हुआ। देशभक्तों ने अपनी जवानी देश के नाम कर दी और लाखों लोगों ने बिना डरे अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई लड़ी। आज हमें यह सोचना है कि इस आजादी को कैसे बरकरार रखा जाए और देश की तरक्की में अपना योगदान कैसे दें।

कार्यक्रम में जामा मस्जिद के सचिव जुबैर अहमद ने कहा कि आज आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट होने का दिन है। उन्होंने अपील की कि हम सभी देशवासी आपसी भाईचारे के साथ रहें और इस मुल्क को आगे बढ़ाने में अपना-अपना योगदान दें।

 

ध्वजारोहण कार्यक्रम में हाफिज अब्दुल बशीर, हाफिज गुलाम सिमनानी, हाफिज हकीक, मदरसा कमेटी के सदर सऊद आलम, मोहम्मद फिरोज, फरीद मोहम्मद, कलीम बड़गुजर, रफीक भाई, निजाम भाई, मोहम्मद फारुख, इसराइल भाई, इलियास कुरैशी, इमरान इम्मू भाई, सोहैल भाई, मुख्तार मुक्कु भाई, नवाब बड़गुजर, आरिफ भाई, शहादत भाई, आतिफ, हसीब, इमरान भाई, मोहम्मद अता, मोहम्मद फरहद, आदिल अहमद सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!